<
Categories: बिज़नेस

Gold Price Today 17 September 2026: सोना हुआ महंगा या सस्ता? दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के ताजा भाव

Gold Rates Today: सोने-चांदी की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली है. ग्लोबल बाजार में सोना करीब 1 फीसदी चढ़ा. फेड बैठक से पहले MCX पर भी सोने के भाव में बढ़ोतरी हुई है.

Aaj Sone Ka Bhav Kya Hai: सोना खरीदने वालों के लिए आज की खबर बेहद अहम है. सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है. अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से बने तनाव का असर दुनियाभर के बाजारों पर दिखाई दे रहा है. इसी बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले सोने और चांदी के दाम बढ़ गए हैं. बुधवार, 16 सितंबर 2026 को ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत करीब 1 फीसदी बढ़ी.

MCX पर भी चढ़ा सोने का भाव

 भारत में भी सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.87 फीसदी यानी ₹1,331 बढ़कर ₹1,53,461 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. इससे पहले पिछले कारोबारी दिन यह ₹1,52,130 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

अलग-अलग जगहों पर कितना है सोने का भाव?

गुडरिटर्न्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,53,590 प्रति 10 ग्राम है. वहीं, बुलियन्स के आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,52,690 प्रति 10 ग्राम है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत मजबूत बनी हुई है और यह करीब 4,384.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है. ऐसे में सोने के दाम पर निवेशकों और खरीदारों की नजर बनी हुई है.

आपके शहर में सोने के दाम

शहर 24 कैरेट सोना (10 ग्राम/रुपये) 22 कैरेट सोना (10 ग्राम/रुपये) 18 कैरेट सोना (10 ग्राम/रुपये)
दिल्ली 153590 140800 115230
मुंबई 153440 140650 115080
कोलकाता 153440 140650 115080
चेन्नई 153440 140650 118340
पटना 153490 140700 115130
लखनऊ 153590 140800 115230
मेरठ 153590 140800 115230
अयोध्या 153590 140800 115230
कानपुर 153590 140800 115230

ये भी पढ़ें: अब गोल्ड लेना हुआ और भी मुश्किल! सोने पर हॉलमार्क शुल्क में 67% की हुई वृद्धि, न्यूनतम फीस होगी 200 रुपये

पिछले दिन सोने के भाव में आई गिरावट

सोने की कीमतों में तेजी के बाद पिछले कारोबारी दिन थोड़ी नरमी देखने को मिली. दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना ₹500 सस्ता होकर ₹1,55,400 प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इससे पहले शुक्रवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना ₹1,55,900 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

ये भी पढ़ें:  Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल पर आज राहत या झटका? जानिए आपके शहर में क्या है नया भाव?

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

MP News: नवविवाहित पत्नी को बाइक पर लेकर जा रहा था पति, तभी आ गया पत्नी का आशिक और फिर जो हुआ…, CCTV में कैद हो गया पूरा नजारा

ग्वालियर चिड़ियाघर घूमने गई एक नवविवाहित महिला कथित तौर पर अपने पति को छोड़कर एक…

Last Updated: October 7, 2026 23:03:30 IST

Kanpur News: खुद से इलाज करना पड़ा भारी, Piles के इलाज में 1.5 किलो का पत्थर मरीज के शरीर में फंस गया, डॉक्टर भी हैरान

कानपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक झोलाछाप डॉक्टर के कहने पर बवासीर…

Last Updated: October 7, 2026 21:06:20 IST

‘ब्रेस्ट, पीठ और कमर को छुआ’, बिहार के शिक्षक पर छात्राओं का आरोप; नरकटियागंज स्कूल में हंगामा, Video Viral

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज क्षेत्र के एक माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राओं…

Last Updated: October 7, 2026 20:51:19 IST

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST