<
Categories: बिज़नेस

Silver Price Today 17 September 2026: चांदी के दाम में फिर हलचल, खरीदारी से पहले जरूर देखें आज का नया भाव

Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai: चांदी की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट देखने को मिली है. MCX पर चांदी का भाव ₹2,35,275 प्रति किलो है. जानें देशभर में आज के ताजा रेट.

Silver Rates Today: चांदी खरीदने वालों के लिए आज बाजार से मिली खबर थोड़ी हैरान करने वाली है. अमेरिकी फेड के ब्याज दर में 0.25 फीसदी यानी 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है. बुधवार शाम को जो चांदी 65.08 डॉलर प्रति औंस थी, वह गुरुवार सुबह घटकर 63.64 डॉलर प्रति औंस पर आ गई. इसका असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल सकता है.

MCX पर चांदी का क्या है भाव?

भारतीय बाजार की बात करें तो बाजार खुलने से पहले MCX पर चांदी का वायदा भाव ₹2,35,275 प्रति किलो दर्ज किया गया. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी ₹2,34,786 प्रति किलो पर बंद हुई थी. यानी शुरुआती कारोबार में कीमत में हल्की बढ़त दिखाई दे रही है.

आपके शहर में चांदी के दाम

शहर 1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली ₹245000
मुंबई ₹245000
कोलकाता ₹245000
चेन्नई ₹245000
पटना ₹245000
लखनऊ ₹245000
मेरठ ₹245000
अयोध्या ₹245000
कानपुर ₹245000

ये भी पढ़ें: अब गोल्ड लेना हुआ और भी मुश्किल! सोने पर हॉलमार्क शुल्क में 67% की हुई वृद्धि, न्यूनतम फीस होगी 200 रुपये

पिछले दिन चांदी का भाव

पिछले दिन चांदी की कीमत में बड़ी बढ़त देखने को मिली. दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी लगातार दो दिन स्थिर रहने के बाद ₹7,000 महंगी हो गई. इसके बाद चांदी का भाव ₹2.42 लाख प्रति किलोग्राम पहुंच गया, जिसमें सभी टैक्स शामिल हैं. इससे पहले चांदी ₹2,34,600 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. इस तेजी की एक वजह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और बाजार में कारोबारियों की खरीदारी को माना जा रहा है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी के भाव बढ़े. हाजिर चांदी की कीमत 1.5 फीसदी बढ़कर 64.61 डॉलर प्रति औंस हो गई.

ये भी पढ़ें:  Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल पर आज राहत या झटका? जानिए आपके शहर में क्या है नया भाव?

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Kanpur News: खुद से इलाज करना पड़ा भारी, Piles के इलाज में 1.5 किलो का पत्थर मरीज के शरीर में फंस गया, डॉक्टर भी हैरान

कानपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक झोलाछाप डॉक्टर के कहने पर बवासीर…

Last Updated: October 7, 2026 21:06:20 IST

‘ब्रेस्ट, पीठ और कमर को छुआ’, बिहार के शिक्षक पर छात्राओं का आरोप; नरकटियागंज स्कूल में हंगामा, Video Viral

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज क्षेत्र के एक माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राओं…

Last Updated: October 7, 2026 20:51:19 IST

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST

Bengaluru News: ‘हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ दो’: डिलीवरी एजेंट को ज़ोमैटो सुपरवाइजर ने दी चेतावनी, जिसके बाद हुआ बवाल, Video Viral

बेंगलुरु के एक गोदाम प्रबंधक ने कथित तौर पर कर्मचारियों से कहा कि वे या…

Last Updated: October 7, 2026 18:45:45 IST