Gold Price Today In India: बसंत पंचनी पर सोने के दामों में कुछ नरमी देखी गई. कई दिनों से लगातार बढ़ रहे सोने की कीमतों में कमी आई.
Gold Price Today In India
Gold Price Today In India: बसंत पंचनी पर सोने के दामों में कुछ नरमी देखी गई. कई दिनों से लगातार बढ़ रहे सोने की कीमतों में कमी आई. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना गिरकर 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जिसमें सभी टैक्स भी शामिल है. MCX पर सोने के भाव पर नजर डालें तो यह गिरकर 1,51,774 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. बता दें कि बुधवार को यह 1,58,475 रुपये प्रति 10 ग्राम हाई पर था. इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने के रेट फिसलकर 4,822.65 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा. वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, शुक्रवार सुबह तक सोना का भाव घटकर 1,51,128 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. अब IBJA के लेटेस्ट डेटा पर नजर डालें तो 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के नए दामों में काफी बदलाव भी दिख रहे हैं.
सोना 24 कैरेट 151128 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 150523 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 138433 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 113346 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 88410 रुपये प्रति 10 ग्राम
दिल्ली ₹154450 ₹141590 ₹115870
मुंबई ₹154300 ₹141440 ₹115720
कोलकाता ₹154300 ₹141440 ₹115720
चेन्नई ₹154900 ₹141990 ₹118490
मीडिया रिपोर्ट और एजेंसियों के मुताबिक, सुरक्षित निवेश की मांग कम होने और रिकॉर्ड तेजी के बाद मुनाफावसूली की वजह से सोना के दामों में कमी आई. भू-राजनीतिक जोखिमों भी एक फैक्टर इसमें देखने को मिला. इसमें नरमी आने से घरेलू बाजारों में हल्की मुनाफावसूली भी इसमें शामिल रही. वहीं, ट्रंप की भारत के साथ अच्छे बिजनेस समझौता की बात भी एक पैमाना माना जा रहा है.
इससे गोल्ड और सिल्वर पर दबाव बना रहा. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वह ग्रीनलैंड पर अमेरिका का कंट्रोल के तौर पर प्रेशर बनाने के लिए 8 यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की अपनी योजना को रद्द कर रहे हैं. इसके अलावा ग्रीनलैंड सहित आर्कटिक एरिया के संबंध में भविष्य की डील का फ्रेमवर्क तैयार किया गया है. लोगों ने बढ़ती कीमतों से थोड़ी राहत की सांस ली है. लेकिन, बढ़ी हुई कीमतों ने लोगों में चिंता भी बढ़ा दी है.
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…
Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…