<

240 करोड़ का नुकसान… T20 वर्ल्ड कप में न खेलने पर BCB की होगी बर्बादी! समझें पूरा गणित

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत-श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का बॉयकॉट करने का फैसला लिया है. इस कड़े फैसले से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को बड़ा नुकसान होने वाला है. इससे भारत बनाम बांग्लादेश बाइलेटरल सीरीज भी रद्द हो सकती है.

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने का फैसला लिया है. बांग्लादेश ने गुरुवार को फैसला किया कि अगले महीने भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम नहीं भेजेंगे. दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से मांग की थी कि टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के मुकाबले भारत से श्रीलंका में शिफ्ट कराए जाएं. इसके पीछे बांग्लादेश ने भारत में अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला दिया था. हालांकि ICC ने बांग्लादेश की यह डिमांड खारिज कर दी. इसके चलते आखिरकार बांग्लादेश ने फैसला किया कि वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बॉयकॉट करेंगे. अब ICC जल्द ही बांग्लादेश की जगह किसी दूसरे देश की टीम को वर्ल्ड कप में शामिल करेगी. इस बीच बड़ा सवाल है कि बांग्लादेश के इस बड़े फैसले से किसका नुकसान होगा? बता दें कि अगर बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पूरी तरह बाहर हो जाता है, तो उनके क्रिकेट बोर्ड को करोड़ों रुपये का नुकसान होगा. आइए समझते हैं कैसे…

बांग्लादेश को होगा कितना नुकसान?

अगर टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलता है, तो उनके बोर्ड को सबसे ज्यादा नुकसान होगा. साथ ही खिलाड़ियों पर काफी बुरा असर पड़ेगा. PTI की एक रिपोर्ट के अनुसार, टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बॉयकॉट करने की वजह से बांग्लादेश को लगभग 325 करोड़ बांग्लादेशी टका यानी 27 मिलियन अमेरिकी डॉलर (240 करोड़ रुपये) का नुकसान हो सकता है. यह पैसा बांग्लादेश को टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए ICC के सालाना रेवेन्यू में से मिलता. सिर्फ इतना ही नहीं, बांग्लादेश को अपने ब्रॉडकास्ट और स्पॉन्सरशिप रेवेन्यू में भी भारी नुकसान होगा. इसका साफ मतलब कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने कड़े रुख से खुद के ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है. इस फैसले की वजह से BCB को अपनी सालाना इनकम का लगभग 60 फीसदी नुकसान होने वाला है.

भारत-बांग्लादेश सीरीज पर भी होगा असर

बांग्लादेश के इस फैसले से आगे चलकर कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. बांग्लादेश अपने खिलाड़ियों को भारत भेजने से इनकार कर दिया है. ऐसे में भारतीय क्रिकेट बोर्ड भारत बनाम बांग्लादेश द्विपक्षीय सीरीज भी रद्द करवा सकता है. इससे बांग्लादेश को इतना नुकसान होगा, जितना वो पूरे साल 10 सीरीज खेलने के बाद भी कमा पाता है. दरअसल, पिछले साल भारतीय टीम बांग्लादेश दौरे पर जाने वाली थी, लेकिन BCCI ने टूर आगे बढ़ा दिया था. हालांकि इस महीने की शुरुआत में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से दौरे का शेड्यूल जारी किया गया था, लेकिन अब यह दौरा रद्द होने की कगार पर पहुंच गया है.

सिर्फ वर्ल्ड कप से बाहर होने पर नुकसान

बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा न लेने पर बोर्ड को कई अलग मामलों में भी नुकसान होने वाला है. इसमें पार्टिसिपेशन फीस से लेकर ICC का संभावित जुर्माना भी शामिल है. हालांकि अभी इसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है. हालांकि टी20 वर्ल्ड कप में भाग ने लेने पर बांग्लादेश को मैच जीत बोनस, खिलाड़ियों को बड़ा नुकसान, स्पॉन्सर / ब्रॉडकास्टिंग नुकसान, ICC जुर्माना / भविष्य की कटौती जैसे बड़े नुकसान होंगे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST