<
Categories: बिज़नेस

Gold Price Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, 24 कैरेट गोल्ड 1.31 लाख के करीब; जानें दिल्ली-मुंबई समेत 10 शहरों के ताजा भाव

Gold Price 20 Nov 2026: 20 नवंबर 2026 को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली समेत कई शहरों में 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड सस्ता हुआ है.

Gold Price 20 Nov 2026: सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है. देशभर में आज यानी 20 नवंबर 2026 को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. 24 कैरेट से लेकर 22 और 18 कैरेट सोने तक के भाव नीचे आए हैं. शादी-ब्याह के सीजन के बीच सोने की कीमतों में आई इस गिरावट से ग्राहकों को कुछ राहत मिल सकती है. Goodreturns के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोने की कीमत 13,069 रुपये प्रति ग्राम हो गई है. वहीं 22 कैरेट सोना 11,980 रुपये और 18 कैरेट सोना 9,802 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है. 

आज कितना सस्ता हुआ सोना?

20 नवंबर को सोने की कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली है. 24 कैरेट सोने का भाव 257 रुपये प्रति ग्राम कम हुआ है. वहीं 22 कैरेट सोने में 235 रुपये और 18 कैरेट सोने में 192 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट आई है. इस हिसाब से 10 ग्राम 24 कैरेट सोना खरीदने पर पिछले भाव के मुकाबले करीब 2,570 रुपये की बचत हो सकती है. हालांकि, ज्वेलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज और टैक्स अलग से देना होगा.

आज देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव

शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 18 कैरेट (₹)
चेन्नई 13,068 11,979 9,804
मुंबई 13,068 11,979 9,801
दिल्ली 13,083 11,994 9,816
कोलकाता 13,068 11,979 9,801
बेंगलुरू 13,068 11,979 9,801
हैदराबाद 13,068 11,979 9,801
केरल 13,068 11,979 9,801
पुणे 13,068 11,984 9,806
वडोदरा 13,073 11,984 9,806

ये भी पढ़ें:  Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें दिल्ली समेत बड़े शहरों में आज क्या है कीमत?

सोने की कीमतों में क्यों आ रही गिरावट?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों पर अमेरिकी डॉलर की मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर उम्मीदों का असर पड़ रहा है. इन वजहों से सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बदलाव का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर भी देखने को मिल रहा है. 

सोना खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप आज सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा भाव जरूर पता कर लें. ज्वेलरी की अंतिम कीमत में 3 फीसदी GST और मेकिंग चार्ज भी जुड़ता है. इसके अलावा सोने की शुद्धता जांचने के लिए हॉलमार्क और HUID नंबर जरूर देखें.

ये भी पढ़ें: सूरज की रोशनी से आत्मनिर्भर भारत की नई इबारत लिख रही है उग्रसेन सोलर एनर्जी

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

IND vs NZ: गंभीर के भरोसेमंद नहीं दिखा पाए दम, ना ‘प्रसिद्ध’ हुई कृष्णा की गेंदबाजी, ना ‘सुंदर’ रहा वॉशिंगटन का प्रदर्शन

IND vs NZ Wellington Test में प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर और अंशुल कंबोज उम्मीदों पर…

Last Updated: November 20, 2026 10:04:29 IST

Aaj Ka Love Rashifal 20 November 2026: इन राशियों की लव लाइफ में होगा शानदार बदलाव, पढ़ें आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 20 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, शुक्रवार (20 नवंबर…

Last Updated: November 20, 2026 08:44:29 IST

AAP नेता के दफ्तर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने चलाईं 6 गोलियां; राज्यपाल के घर के पास वारदात से मचा हड़कंप

AAP Leader Office Firing: दिल्ली के शाहदरा में AAP नेता अभिषेक धिंगान के कार्यालय पर…

Last Updated: November 20, 2026 08:33:55 IST

Encounter: 15 गोलियों से दहला दिया था कपिल मिश्रा का दफ्तर, अब गैंगस्टर दुर्रानी का हुआ एनकाउंटर, अंडरवर्ल्ड से था खास कनेक्शन

UP Encounter: बुलंदशहर में नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में गैंगस्टर नसीम…

Last Updated: November 20, 2026 08:18:18 IST

Watch Video: बंदर की मौत पर रोया पूरा गांव! फूलों से सजी अर्थी, बैंड-बाजे के साथ निकली बैकुंठी यात्रा; हर आंख से छलके आंसू

Jodhpur Monkey Funeral Ceremony: राजस्थान के जोधपुर में करंट लगने से एक वानर की मौत…

Last Updated: November 20, 2026 08:02:44 IST