Jodhpur Monkey Funeral Ceremony: राजस्थान के जोधपुर में करंट लगने से एक वानर की मौत हो गई. इसके बाद स्थानीय लोगों ने बैंड-बाजे के साथ बैकुंठी यात्रा निकालकर हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया.
Jodhpur Monkey Funeral Ceremony: राजस्थान के जोधपुर से एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक वानर की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने उसे परिवार के सदस्य की तरह सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी. वानर की अंतिम यात्रा बैंड-बाजे के साथ निकाली गई और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार उसका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. कई लोगों की आंखें भी नम हो गईं. इस घटना ने इंसानों और बेजुबान जानवरों के बीच प्रेम और अपनापन की एक अनोखी मिसाल पेश की है.
जानकारी के मुताबिक, यह घटना जोधपुर के विजय चौक स्थित जीवनदासजी के कुएं की है. यहां करंट लगने से एक वानर की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. वानर की अचानक मौत से स्थानीय लोग काफी दुखी हुए. इसके बाद कुछ समाजसेवियों ने आगे आकर उसके अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाई. उन्होंने फैसला किया कि वानर को पूरे सम्मान और धार्मिक परंपराओं के साथ विदाई दी जाएगी.
राजस्थान के जोधपुर में एक बंदर की बैकुंठी यात्रा निकालकर अंतिम संस्कार किया गया है। इस बंदर की मौत कुएं में करंट लगने से हुई थी। समाजसेवियों ने वानर की बैकुंठी यात्रा निकालकर दाह संस्कार किया। दाह संस्कार से पहले वानर को स्नान करवाया गया था। https://t.co/eyyQxIxvwL
— Madan Mohan Soni (@madanmohansoni) November 16, 2026
वानर के अंतिम संस्कार से पहले हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार उसे स्नान कराया गया. इसके बाद अंतिम यात्रा की तैयारियां शुरू हुईं. खास बात यह रही कि वानर की बैकुंठी यात्रा बैंड-बाजे के साथ निकाली गई. यात्रा में समाजसेवियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए. लोगों ने पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ वानर को अंतिम विदाई दी.
वानर की अंतिम यात्रा के दौरान माहौल काफी भावुक हो गया. लोगों ने उसे अपने परिवार का हिस्सा मानते हुए अंतिम संस्कार में भाग लिया. कई लोग इस दौरान भावुक नजर आए. समाजसेवियों की इस पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है.
ये भी पढ़ें : Watch Video: आतिशबाजी के धमाकों से बिदके दो हाथी, सड़क पर मची भगदड़; जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे लोग
भारतीय संस्कृति में वानर को भगवान हनुमान से जोड़कर देखा जाता है. यही वजह है कि लोगों के मन में उनके प्रति विशेष श्रद्धा रहती है. जोधपुर की यह घटना बताती है कि जीवों के प्रति दया, प्रेम और सम्मान केवल शब्दों तक सीमित नहीं हैं. बेजुबान जानवरों को भी परिवार का हिस्सा मानकर सम्मान देना इंसानियत की खूबसूरत मिसाल है.
ये भी पढ़ें : Watch Video: अमेजन के जंगलों से निकले आदिवासी, गांव में पहुंचकर मांगने लगे खाना; अवा जनजाति को देख पुरी दुनिया के उड़े होश
IND vs NZ Wellington Test में प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर और अंशुल कंबोज उम्मीदों पर…
Silver Price 20 Nov 2026: 20 नवंबर 2026 को चांदी की कीमत घटकर 1.75 लाख…
Gold Price 20 Nov 2026: 20 नवंबर 2026 को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज…
Aaj Ka Love Rashifal 20 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, शुक्रवार (20 नवंबर…
AAP Leader Office Firing: दिल्ली के शाहदरा में AAP नेता अभिषेक धिंगान के कार्यालय पर…
UP Encounter: बुलंदशहर में नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में गैंगस्टर नसीम…