UP Encounter: बुलंदशहर में नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में गैंगस्टर नसीम दुर्रानी एनकाउंटर में मारा गया. उस पर हत्या समेत 25 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे.
UP Encounter: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. नोएडा एसटीएफ (STF) और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने एक मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी को मार गिराया है. पुलिस के मुताबिक, नसीम का संबंध अंडरवर्ल्ड की डी-कंपनी से था. वह लंबे समय से दिल्ली पुलिस की वांटेड लिस्ट में शामिल था. उस पर हत्या समेत 25 से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे.
जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर में नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम को नसीम दुर्रानी के मौजूद होने की सूचना मिली थी. इसके बाद टीम ने इलाके में कार्रवाई शुरू की. इसी दौरान पुलिस और नसीम के बीच मुठभेड़ हो गई. दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं. इस दौरान नसीम को कई गोलियां लगीं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नसीम दुर्रानी के अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील से भी संबंध थे. बताया जाता है कि साल 2016-17 में छोटा शकील ने उसे तिहाड़ जेल में बंद छोटा राजन की हत्या की सुपारी दी थी.
नसीम दुर्रानी पर 16 नवंबर को दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के कार्यालय के बाहर समीर नाम के व्यक्ति की हत्या करने का आरोप था. बताया गया कि हमलावरों ने समीर पर 15 से 20 राउंड गोलियां चलाई थीं. इस मामले में नसीम पुलिस की तलाश में था.
ये भी पढ़ें : दिल्ली से ऋषिकेश का सफर होगा आसान, 150 KM लंबा होगा नमो भारत कॉरिडोर; इन 8 स्टेशनों पर रुक सकती है ट्रेन
नसीम दुर्रानी के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश और लूट जैसे 25 से अधिक गंभीर मामले दर्ज बताए गए हैं. इसके अलावा उस पर पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतेह की हत्या की साजिश रचने का भी आरोप था. बुलंदशहर में हुए इस एनकाउंटर के बाद पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें : Who Is Lateef Bhat: कौन था लतीफ भट, जिसके खात्मे से कांप उठा लश्कर-ए-तैयबा? सुरक्षाबलों ने दिखाया जहन्नुम का रास्ता
IND vs NZ Wellington Test में प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर और अंशुल कंबोज उम्मीदों पर…
Silver Price 20 Nov 2026: 20 नवंबर 2026 को चांदी की कीमत घटकर 1.75 लाख…
Gold Price 20 Nov 2026: 20 नवंबर 2026 को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज…
Aaj Ka Love Rashifal 20 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, शुक्रवार (20 नवंबर…
AAP Leader Office Firing: दिल्ली के शाहदरा में AAP नेता अभिषेक धिंगान के कार्यालय पर…
Jodhpur Monkey Funeral Ceremony: राजस्थान के जोधपुर में करंट लगने से एक वानर की मौत…