<

IND vs NZ: गंभीर के भरोसेमंद नहीं दिखा पाए दम, ना ‘प्रसिद्ध’ हुई कृष्णा की गेंदबाजी, ना ‘सुंदर’ रहा वॉशिंगटन का प्रदर्शन

IND vs NZ Wellington Test में प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर और अंशुल कंबोज उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे बुमराह और आकाश दीप के अलावा भारतीय गेंदबाजों की परेशानी और गंभीर की रणनीति पर उठे सवाल जानें.

IND vs NZ Wellington Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया की गेंदबाजी उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी. शुरुआत में कीवी बल्लेबाजों पर दबाव बनाने के बाद भारतीय गेंदबाज धीरे-धीरे अपनी पकड़ खोते नजर आए. जसप्रीत बुमराह को छोड़कर बाकी गेंदबाजों के प्रदर्शन ने टीम की रणनीति और प्लेइंग इलेवन के चयन पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल ने इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को बाहर रखकर चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया था. टीम में प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अंशुल कंबोज और जसप्रीत बुमराह को जगह मिली, जबकि वॉशिंगटन सुंदर को स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर चुना गया.

बुमराह ने दिलाई शुरुआती सफलता, फिर बिगड़ा खेल

भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया. न्यूजीलैंड की टीम एक समय 70 रन पर 5 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी. बुमराह ने अपनी धारदार गेंदबाजी से तीन विकेट हासिल किए, जबकि आकाश दीप और अंशुल कंबोज को भी सफलता मिली.

हालांकि, इसके बाद हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय गेंदबाजों के सामने टिककर बल्लेबाजी की. दोनों ने छठे विकेट के लिए 173 रनों की नाबाद साझेदारी कर न्यूजीलैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 243 रन बना लिए थे.

प्रसिद्ध कृष्णा और कंबोज नहीं बना पाए दबाव

प्रसिद्ध कृष्णा अपनी लय और लाइन-लेंथ के साथ संघर्ष करते दिखे. उनसे विकेट निकालने की उम्मीद थी, लेकिन वह निकोल्स और फिलिप्स की साझेदारी तोड़ने में सफल नहीं रहे. अंशुल कंबोज ने शुरुआती दौर में प्रभाव छोड़ा, मगर बाद में बल्लेबाजों को रोकने में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण कमजोर पड़ता दिखाई दिया.

वहीं वॉशिंगटन सुंदर को जडेजा की जगह मौका दिया गया. टीम मैनेजमेंट ने न्यूजीलैंड के शीर्ष क्रम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की संख्या को देखते हुए ऑफ स्पिन विकल्प चुना था. लेकिन जब टीम को विकेट की जरूरत थी, तब भारतीय गेंदबाज साझेदारी तोड़ने में नाकाम रहे.

सिराज और जडेजा को बाहर रखने पर उठे सवाल

भारत के चयन फैसले को लेकर चर्चा तेज हो गई है. मोहम्मद सिराज जैसे अनुभवी गेंदबाज को बाहर रखना और जडेजा की जगह सुंदर को मौका देना अब आलोचना के घेरे में है. हालांकि टीम मैनेजमेंट का मानना है कि यह संयोजन पूरे टेस्ट को ध्यान में रखकर चुना गया था, न कि केवल पहले दिन के लिए.

अब भारतीय टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती निकोल्स और फिलिप्स की साझेदारी तोड़कर न्यूजीलैंड को बड़ा स्कोर बनाने से रोकना है. वेलिंगटन की परिस्थितियों में गेंदबाजों को वापसी करनी होगी, वरना टीम चयन को लेकर उठ रहे सवाल और गहरे हो सकते हैं.

Uttam Ojha

Recent Posts

Aaj Ka Love Rashifal 20 November 2026: इन राशियों की लव लाइफ में होगा शानदार बदलाव, पढ़ें आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 20 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, शुक्रवार (20 नवंबर…

Last Updated: November 20, 2026 08:44:29 IST

AAP नेता के दफ्तर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने चलाईं 6 गोलियां; राज्यपाल के घर के पास वारदात से मचा हड़कंप

AAP Leader Office Firing: दिल्ली के शाहदरा में AAP नेता अभिषेक धिंगान के कार्यालय पर…

Last Updated: November 20, 2026 08:33:55 IST

Encounter: 15 गोलियों से दहला दिया था कपिल मिश्रा का दफ्तर, अब गैंगस्टर दुर्रानी का हुआ एनकाउंटर, अंडरवर्ल्ड से था खास कनेक्शन

UP Encounter: बुलंदशहर में नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में गैंगस्टर नसीम…

Last Updated: November 20, 2026 08:18:18 IST

Watch Video: बंदर की मौत पर रोया पूरा गांव! फूलों से सजी अर्थी, बैंड-बाजे के साथ निकली बैकुंठी यात्रा; हर आंख से छलके आंसू

Jodhpur Monkey Funeral Ceremony: राजस्थान के जोधपुर में करंट लगने से एक वानर की मौत…

Last Updated: November 20, 2026 08:02:44 IST