इस सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन सोने का भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.2 प्रतिशत तक गिर गया है. कई लोगों को सोना-चांदी में घाटा लगने से बेचने तक की नौबत आ गई है.
Gold Silver Crash: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में लगातार फ्ल्चुएशन देख जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान संकट के बीच सोने-चांदी में भारी गिरावट देखी गई है. सोना अपने रिकॉर्ड हाई से लगभग 20 प्रतिशत टूट चुका है. फिलहाल सोना अपने रिकॉर्ड हाई से हजारों रुपये नीचे चल रहा है. जबकि, चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है. आमतौर पर युद्ध के समय सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिलता है, लेकिन इस बार युद्ध का सोने-चांदी के भाव पर उल्टा असर देखने को मिल रहा है.
इस सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन सोने का भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.2 प्रतिशत तक गिर गया है. कई लोगों को सोना-चांदी में घाटा लगने से बेचने तक की नौबत आ गई है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोने के भाव में कुछ दिनों से भारी गिरावट देखने को मिल रही है. माना जा रहा है कि फिलहाल सोना अपने रिकॉर्ड हाई स्तर से करीब 50 हजार रुपये नीचे चल रहा है, जोकि एक भारी गिरावट है. सर्राफा सेक्टर के जानकारों की मानें तो सोने के गिरने और चढ़ने का पता युद्द खत्म होने के बाद साफ हो जाएगा. कई लोगों का मानना है कि सोने की कीमतों में अभी और गिरावट देखने को मिल सकती है. देश में आज सोने का भाव 24 कैरट के लिए 15,093 प्रति ग्राम है, जबकि 22 कैरट का गोल्ड रेट 13,835 रुपये है.
बात करें अगर चांदी की तो चांदी भी फिलहाल अपने हाई लेवल से 2 करीब दो लाख रुपये नीचे चल रही है, जोकि एक बड़ी गिरावट के तौर पर देखा जा रहा है. पिछले कुछ महीनों में चांदी की कीमतों में एक बड़ा उछाल देखने के लिए मिला था, जिसमें चांदी 4 लाख रुपये किलो के भाव तक पहुंच गई थी. भारत के बड़े शहरों में चांदी का भाव आज ₹2,50,000 प्रति किलोग्राम है. जबकि शुक्रवार को यानि कारोबारी दिन में चांदी का भाव 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था. यह भाव सभी टैक्स मिलाने के बाद का है.
Male Fertility Boost Tips: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल का असर पुरुषों की फर्टिलिटी पर भी…
Agra Murder Case: आगरा में एक महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ…
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसके…
गर्मियों के मौसम में खाने के साथ खीरा खाना स्वाद को दोगुना कर देता है.…
Sunny Deol: अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'गबरू' के सिलसिले…
Kal ka Panchang 3 April 2026: आज 6अप्रैल 2026, सोमवार का पावन दिन है. हिंदू…