<
Categories: मनोरंजन

Dhurandhar: ‘पार्ट 2 आ रहा है’, ‘धुरंधर’ की राजनीति पर ऋतिक रोशन ने उठाए सवाल, तो आदित्य धर ने दिया ऐसा जवाब!

Dhurandhar: बॉलीवुड सितारे लगातार 'धुरंधर' पर अपना-अपना रिएक्शन शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं ऋतिक रोशन ने अपने दूसरे रिएक्शन में सभी सितारों की तारीफ की है, जिसपर डायरेक्टर आदित्य धर ने रिएक्ट किया है.

Dhurandhar:  ‘धुरंधर’ की रिलीज का एक हफ्ता पूरा हो चुका है. हर कोई फिल्म की तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है. बीते दिनों ऋतिक रोशन ने ‘धुरंधर’ की राजनीति पर सवाल उठाए थे. वहीं उन्होंने अपने दूसरे रिस्पॉन्स में फिल्म की तारीफ भी की थी. अब डायरेक्टर आदित्य धर ने ऋतिक के रिएक्शन पर रिएक्ट किया है. ऋतिक की पहली समीक्षा थोड़ी जटिल थी, जिसमें उन्होंने फिल्म की राजनीतिक विचारधारा से असहमति जताई थी. वहीं अपने दूसरे रिएक्शन में एक्टर ने फिल्म के सितारों के काम की तारीफ की, लेकिन अपने पिछले रिएक्शन पर कोई सफाई नहीं दी. 

एक्स और इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई अपनी नई प्रतिक्रिया में ऋतिक ने लिखा, “धुरंधर अभी भी मेरे दिमाग से नहीं निकल रही है. आदित्य धर आप एक अद्भुत फिल्म निर्माता हैं. रणवीर सिंह की खामोशी से उग्रता तक का सफर, क्या गजब का सफर और कमाल का प्रदर्शन.”

ऋतिक रोशन ने की टीम की तारीफ

उन्होंने पूरी कास्ट की तारीफ करते हुए कहा, “अक्षय खन्ना हमेशा से मेरे पसंदीदा रहे हैं और यह फिल्म इसका सबूत है. आर माधवन कमाल का ग्रेस, ताकत और गरिमा दिखाते हैं!! लेकिन यार @bolbedibol आपने जो किया वो लाजवाब था… क्या शानदार एक्टिंग थी, लाजवाब!! सभी के लिए, खासकर मेकअप और प्रोस्थेटिक्स डिपार्टमेंट के लिए, बहुत-बहुत तालियां! पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार है!!!”

ऋतिक ने बुधवार शाम को अपना दूसरा रिएक्शन शेयर किया, हालांकि उनका पिछला रिएक्शन इससे बिल्कुल उल्टा था. उस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “मुझे सिनेमा पसंद है, मुझे वो लोग पसंद हैं जो कहानी में पूरी तरह डूब जाते हैं और उसे अपने ऊपर हावी होने देते हैं… धुरंधर इसका एक उदाहरण है. कहानी कहने का तरीका मुझे बहुत पसंद आया. यही तो सिनेमा है.” हालांकि, उन्होंने यह भी कहा, “मैं इसकी राजनीति से असहमत हो सकता हूं और एक विश्व नागरिक के रूप में फिल्म निर्माताओं के रूप में हमारी जिम्मेदारियों पर बहस कर सकता हूं. फिर भी, सिनेमा के विद्यार्थी के रूप में इस फिल्म से मुझे कितना कुछ सीखने को मिला और इससे कितना प्यार हुआ, इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.”

पार्ट 2 आ रहा है – आदित्य धर

ऋतिक की तारीफ से भरे दूसरे पोस्ट का जवाब देते हुए आदित्य धर ने लिखा, “’धुरंधर’ के लिए आपके प्यार से मैं बहुत अभिभूत हूं, ऋतिक सर. हर कलाकार और हर डिपार्टमेंट ने अपना 100% से भी अधिक योगदान दिया है, और आपकी सराहना पूरी टीम के लिए बहुत बड़ा प्रोत्साहन है. उनकी कला को सराहने के लिए धन्यवाद. पार्ट 2 आ रहा है… और हम इस प्रोत्साहन पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे.”

Sweety Gaur

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST