Sona-Chandi Ka Bhav: शुक्रवार को भी सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली. 22 कैरेट सोने का दाम 1,47,097 रुपये प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,45,416 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं चांदी के दाम में 3,489 रुपये की कमी आई है.
सोने-चांदी का दाम
Gold-Silver Rates: सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव जारी है. गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी. वहीं शुक्रवार को भी यह सिलसिला बरकरार रहा. सोने का दाम फिर से 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2.60 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास पहुंच गया है. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,835 रुपये कम होकर 1,58,751 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,60,586 रुपये प्रति 10 ग्राम थी.
वहीं 22 कैरेट सोने का दाम 1,47,097 रुपये प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,45,416 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,19,063 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,20,440 रुपये प्रति 10 ग्राम था.
इसी तरह सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी कमी देखी गई है. चांदी का दाम 3,489 रुपये कम होकर 2,60,723 रुपये प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,64,212 रुपये प्रति किलो था. वायदा बाजार में सोने और चांदी सपाट हैं.
दूसरी तरफ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) सोने के 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.05 प्रतिशत बढ़कर 1,59,757 रुपये और चांदी के 5 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.30 प्रतिशत बढ़कर 2,62,990 रुपये हो गई है.
इसके अलावा इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में मामूली तेजी बनी हुई है. कॉमेक्स पर सोना 0.28 प्रतिशत बढ़कर 5,093 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 0.58 प्रतिशत बढ़कर 82.62 डॉलर प्रति औंस हो गई है.
एमसीएक्स पर सोना 1,59,500 रुपये से लेकर 1,60,000 रुपये के बीच मे एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है और कॉमेक्स पर यह 5,100 डॉलर प्रति औंस के आसपास है. फिलहाल सोने के लिए सपोर्ट 1,58,000 रुपये और रुकावट का स्तर 1,62,000 रुपये के आसपास है.
RCB New Owner: आईपीएल से ठीक पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बिक्री की खबर सामने…
Apple iPhone 18 Pro को अभी तक भारत में लॉन्च नहीं किया गया है. वहीं,…
Board Result 2026 Marksheet Certificate: महाराष्ट्र बोर्ड ने बड़ा बदलाव करते हुए मार्कशीट और सर्टिफिकेट को…
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस्तर का लगभग 96 प्रतिशत हिस्सा अब नक्सली प्रभाव और घटनाओं…
जानकारी के मुताबिक अब इस कार के ईवी वर्जन को भारत में उतारा जाएगा. Volkswagen…
Heart disease Myths vs Facts: आजकल अनहेल्दी लाइफस्टाइल ने कई गंभीर बीमारियों को जन्म दिया…