<

अभिषेक शर्मा ने कसा तंज, अर्शदीप सिंह को जमकर रोस्ट किया, जीत के बाद क्या-क्या हुआ, वीडियो

खुद फ्लॉप रहने वाले युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को उनकी वाइड गेंदों को लेकर हल्के-फुल्के अंदाज में रोस्ट करते नजर आ रहे हैं. देखिए वीडियो.

नई दिल्ली. भारत ने इंग्लैंड को हराकर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली, लेकिन मैच के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बीच एक मजेदार बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में खुद फ्लॉप रहने वाले युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को उनकी वाइड गेंदों को लेकर हल्के-फुल्के अंदाज में रोस्ट करते नजर आ रहे हैं.
दरअसल, सेमीफाइनल मैच के बाद खिलाड़ियों के बीच बातचीत के दौरान अभिषेक शर्मा ने अर्शदीप सिंह से मजाक करते हुए कहा कि उन्हें गेंदबाजी के लिए दो विकेटकीपर चाहिए. यह सुनकर अर्शदीप थोड़ा हैरान हो गए और उन्होंने पूछा कि आखिर दो विकेटकीपर क्यों चाहिए. इस पर अभिषेक ने तुरंत मजेदार जवाब दिया, “एक विकेटकीपर तो स्टंप्स के पीछे रहेगा और दूसरा वाइड गेंद पकड़ने के लिए.” अभिषेक की यह बात सुनकर वहां मौजूद खिलाड़ी हंसने लगे.

अर्शदीप सिंह ने क्या कहा?

इसके बाद अर्शदीप सिंह ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया और संजू सैमसन की तरफ देखकर मजाक में कहा, “संजू भैया, दो विकेटकीपर लगा लेते हैं क्या? हमारे पास तो पहले से ही दो हैं.” अर्शदीप की इस बात पर ड्रेसिंग रूम का माहौल और भी हल्का हो गया और खिलाड़ी ठहाके लगाने लगे. टीम इंडिया में इस तरह की मस्ती और आपसी तालमेल अक्सर देखने को मिलता है. 
 

अर्शदीप महंगे साबित हुए थे

हालांकि मैदान पर अर्शदीप सिंह टीम के भरोसेमंद तेज गेंदबाजों में से एक हैं और उन्होंने कई अहम मौकों पर भारत को विकेट दिलाए हैं. लेकिन इस बार उनकी कुछ वाइड गेंदों को लेकर साथी खिलाड़ी मजाक करने से खुद को रोक नहीं पाए. अर्शदीप के प्रदर्शन की बात करें तो सेमीफाइनल मैच में उन्होंने 4 ओवर में कुल 51 रन दिए. जिसमें 5 वाइड भी शामिल थे. फिलहाल टीम इंडिया की नजर अब फाइनल मुकाबले पर है, जहां खिलाड़ी इसी जोश और आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

मौन व्रत और अन्न-जल त्यागने का दावा, जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भी इलाज से इनकार

Sachin Thapan Hospital: अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद गैंगस्टर सचिन थापन उर्फ सचिन…

Last Updated: October 21, 2026 18:50:31 IST

श्री गुरुकृपा विद्या संकुल की 18+ शाखाओं में भव्य नवरात्रि उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 21 अक्टूबर: श्री गुरुकृपा विद्या संकुल की 18 से अधिक शाखाओं में…

Last Updated: October 21, 2026 18:37:19 IST

Kal Ka Rashifal 22 October 2026: मेष को मिल सकता है रुका पैसा, धनु के लिए तरक्की के संकेत; पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Kal Ka Rashifal 22 October 2026: गुरुवार को पापांकुशा एकादशी और वृद्धि योग का संयोग…

Last Updated: October 21, 2026 18:23:02 IST

सूरत में JOGI आयुर्वेद के 1 लाख वर्गफुट में बने मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल की शुरुआत

50 बेड की सुविधा के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह, पंचकर्म, भर्ती होकर इलाज कराने…

Last Updated: October 21, 2026 18:22:22 IST

दिल्ली में ज्ञानेश कुमार की तस्वीर वाले रावण का दहन, KYS के 10 छात्र हिरासत में

Delhi News: दिल्ली के संगम पार्क में दशहरे के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश…

Last Updated: October 21, 2026 18:11:31 IST