Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव अभी भी जारी है. मंगलवार को 18 कैरेट सोने की कीमत 1,18,665 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,19,431 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. वहीं चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है. मंगलवार को चांदी का दाम 1,163 रुपये कम हो गया.
सोना-चांदी का भाव
सोने-चादी का भाव: सोने (Gold) और चांदी (Silver) की कीमतें कुछ दिनों पहले तक जिस रफ्तार से बढ़ रही थीं, उस पर ब्रेक लगा है. इसका असर मंगलवार को भी दिखा, जब सोने की कीमत में तेजी दर्ज हुई, वहीं चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत 1,021 रुपये बढ़कर 1,59,241 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि सोमवार को 1,58,220 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. वहीं 22 कैरेट सोने का दाम 1,44,930 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,45,865 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है.
इसके अलावा इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 18 कैरेट सोने की कीमत 1,18,665 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,19,431 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. इस तरह सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव अभी भी जारी है.
दूसरी तरफ सोने की अपेक्षा चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई. चांदी का दाम 1,163 रुपये कम होकर 2,62,912 रुपये प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,64,075 रुपये प्रति किलो था.
इसके अलावा मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी दोनों में गिरावट देखने को मिली है. सोने के 02 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.97 प्रतिशत कम होकर 1,60,037 रुपये हो गया है. चांदी के 05 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 2.01 प्रतिशत कम होकर 2,59,999 रुपये हो गया है.
वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हो रहा है. सोना 0.96 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,175 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 87.49 डॉलर प्रति औंस पर थी.
इस तरह एमसीएक्स पर सोने ने कमजोरी के साथ एक रेंज में कारोबार किया. वहीं, कॉमेक्स पर सोने को 5,175 डॉलर प्रति औंस की रुकावट का सामना करना पड़ा. सोने के लिए सपोर्ट 1,58,000 रुपये और रुकावट का स्तर 1,62,500 रुपये के आसपास है. फिलहाल अनुमान यही है कि वैश्विक अस्थिरता के कारण सोने में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है.
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…