शादी का सीजन चल रहा है और सोने व चांदी की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. सोने की कीमत 1.33 लाख के ऊपर पहुंच गई है. हालांकि आज चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है.
Gold-Silver Rate Today: शादी का सीजन चल रहा है और कुछ ही दिनों में नया साल आने वाला है. ऐसे में सोने चांदी की मांग भी तेजी से बढ़ रही है. आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. बीते दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जिसके बाद 24 कैरेट सोने की कीमत 1,34,180 रुपए प्रति 10 ग्राम से ऊपर पहुंच गई. वहीं बीते दिन चांदी की कीमत 2,04,000 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई. हालांकि सुबह मार्केट खुलने के बाद चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली लेकिन बाद में गिरावट दर्ज की गई.
बता दें कि गुड रिटर्न्स के अनुसार, आज सुबह 10.05 बजे कीमतों में 270 रुपए की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद 24 कैरेट सोने की कीमत 1,33,910 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई. वहीं चांदी में 6000 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद चांदी की कीमत 1,98,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.
जानकारी के अनुसार, चांदी की कीमत लगातार 4 दिनों से बढ़ रही थी. बीते दिन चांदी की कीमत 2,04,000 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज की गई थी. हालांकि आज शुक्रवार को चांदी की कीमत में 6000 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद चांदी की की कीमत 1,98,000 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई है.
Today Panchang 15 March 2026: आज 15 मार्च 2026, रविवार का दिन है. हिंदू पंचांग…
ECI Press Conference: पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव की तारीखों का…
Kuldeep Yadav Wedding: कुलदीप यादव और वंशिका ने शनिवार को मसूरी में सात फेरे लेकर…
IBPS RRB Clerk Result 2026 OUT: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस)…
Salman Agha: सलमान आगा को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में आचार संहिता का…
भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी (Devisha…