<
Categories: बिज़नेस

न करें जल्दबाजी… पेट्रोल-डीजल और LPG पर सरकार की अपील, बढ़ती चर्चाओं पर न दें ध्यान

होर्मुज टेंशन के बीच पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत की खबरें लोगों के बीच फैल रही हैं. सरकार लगातार लोगों को यकीन दिलाने की कोशिश कर रही है कि देश में गैस और पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक है. आप लोग परेशान न हों...

Petrol-Diesel and LPG Shortage: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच लोगों को गैस और पेट्रोल की कमी की खबरें लोगों को परेशान कर रही हैं. पेट्रोल-डीजल या एलपीजी की किल्लत के कारण पैनिक बायिंग यानी घबराहट में खरीदारी न करें. ऐसे में सरकार की तरफ से एक बयान जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि वे घबराहट में आकर खरीदारी न करें. सरकार की तरफ से जारी एक बयान में कहा कि अमेरिका-ईरान तनाव के कारण होर्मुज स्ट्रेट में रुकावटों की खबरें आ रही हैं. इसी बीच सरकार ने भरोसा दिलाते हुए कहा है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है. 

पैनिक बायिंग न करें

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को सरकार ने नागरिकों से अपील की कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की खरीदारी घबराहट में न करें. दरअसल, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की तरफ से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि सरकार पेट्रोलियम उत्पादों और कुकिंग गैस की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए उचित कदम उठा रही है. नागरिकों से अपील की जाती है कि वे पैनिक बायिंग न करें. मंत्रालय की तरफ से हिदायत दी गई है कि भ्रामक खबरों पर भरोसा न करें, केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें. बयान में साफ कहा गया है कि सरकार ने घरेलू LPG और PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) की सप्लाई को प्राथमिकता पर रखा है. 

एक्शन ले रही सरकार

साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि तेल और गैस की जमाखोरी व कालाबाजारी के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है. अब तक 3700 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की गई है. साथ ही लगभग 1000 एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है. वहीं 27 से ज्यादा डीलर निलंबित हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि जियो पॉलिटिकल स्थिति के कारण सप्लाई पर दबाव है लेकिन फिर भी एलपीजी की कमी की कोई खबर नहीं है. शुक्रवार को लगभग 51 लाख LPG सिलेंडर बांटे गए हैं, ये ऑनलाइन डिमांड का लगभग 95 फीसदी था. साथ ही सरकार ने ये भी कहा कि पेट्रोल पंप पेट्रोल और डीजल से भरे हुए हैं. पैनिक बायिंग न करें . 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

जीभ पर बार-बार क्यों हो जाते हैं सफेद छाले? किन बीमारियों का है संकेत, डॉक्टर से समझें कारण और बचाव

Mouth ulcers sign: आमतौर पर माना जाता है कि, जीभ पर सफेद छाले पेट की…

Last Updated: April 4, 2026 20:28:30 IST

आसमान में 1000 किलोमीटर तक छाया अंधेरा, दिल्ली-एनसीआर समेत इन राज्यों में आफत बनकर बरसेगी बारिश

Delhi NCR Rain Forecast: भारत और पाकिस्तान की सीमा के पास करीब 1000 किलोमीटर तक…

Last Updated: April 4, 2026 20:19:00 IST

आखिरकार आ ही गई अमेरिका से वो खबर, जिसका भारत को था बेसब्री से इंतजार, अब दूर होगी ये बड़ी टेंशन

India US Defence News: HAL के चेयरमैन डी.के. सुनील ने कहा कि 'तेजस मार्क 1A'…

Last Updated: April 4, 2026 20:01:26 IST

बड़े दिलवाले सलमान खान! हार्ट ट्रांसप्लांट से पहले फैन का बने सहारा, फोन पर दो घंटे की बात

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने सेवाभाव के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में एक…

Last Updated: April 4, 2026 19:42:57 IST

समीर रिजवी का बल्ला उगल रहा आग, 70 के बाद 90 रनों की पारी खेली; लगातार 2 मैचों में जीता POTM अवार्ड

Sameer Rizvi: इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी का शानदार प्रदर्शन…

Last Updated: April 4, 2026 19:41:31 IST

Ayodhya Manuscript Discovery: अयोध्या में अनोखी प्राचीन धरोहर! 200 साल पुरानी पांडुलिपी में मिली रामायण

Ancient Devanagari script in Ayodhya: अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय के निदेशक संजीव कुमार सिंह ने…

Last Updated: April 4, 2026 19:36:22 IST