<

Health Sector Budget 2026: स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़े ऐलानों की उम्मीद, खर्च बढ़ाने की मांग

Healthcare Budget 2026: आज पेश होने वाले इस आम बजट से हेल्थ एक्सपर्ट्स को काफी उम्नीदें हैं. मेडिकल खर्चों को कम करने के लिए फंड से लेकर योजनाओं तक देखें, क्या-क्या कयास लगाए जा रहे हैं.

Health Sector Budget 2026: आम बजट 2026 पेश होने से पहले ही स्वास्थ्य क्षेत्रों की उम्मीदें सरकार से काफी बढ़ गई है. हेल्थ एक्सपर्ट और संस्थाओं का कहना है कि वर्तमान स्थितियों को देखते हुए हेल्थ सेक्टर पर सरकारी खर्चों की बढ़ोतरी बहुत जरूरी है. इस बार के बजट में पब्लिक हेल्त को प्राथमिकता दिए जाने की उम्मीद है.
आज से ठीक एक साल पहले जब साल 2025 में आम बजट पेश किया गया था तो भारत सरकार ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को लगभग 99,858 करोड़ रुपये आवंटित करके भारत में हेल्थकेयर को मजबूत करने की पक्की प्रतिबद्धता जताई थी. उसी तरह इस बार भी उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ गई है. कि सरकार कुछ ऐसी ऐलान कर सकती है, जिसकी वजह से देश के हेल्थ केयर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में बहुत फायदेमंद होगा.

बजट 2026 से हेल्थ सेक्टर को क्या उम्मीद है?

कई हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार के बजट में कुए ऐसी चीजें शामिल होंगी, जिससे की आम जनता को दीर्घकालिक रूप से लाभ प्राप्त होगा.
कई एक्सपर्ट की टीमों ने, सरकार के जरूरी मेडिकल कीट और सुविधाओं पर जीएसटी को कम करने की मांग की है. आम जनता के खर्चों को मैनेज करने के लिए मेडिकल डिवाइस, डायग्नोस्टिक किट पर जीएसटी कम करने की उम्मीद जताई गई है. स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद है कि इससे इलाज के खर्चों में डायरेक्ट कमी नजर आएगी और हेल्थ इंश्योरेंस लेने वालों की संख्या बढ़ेगी.

प्राइमरी हेल्थकेयर और फार्मा इंडस्ट्री में सुधार

स्वास्थ्य विशेषज्ञ प्राइमरी हेल्थकेयर सिस्टम के लिए और ज्यादा फंड्स की उम्मीद कर रहे हैं. इससे वादा की गई सभी सेवाएं आसानी से दी जा सकती हैं. फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री के विशेषज्ञों का कहना है कि दवाओं की सुरक्षा और गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए उत्पादन से लेकर मार्केटिंग तक, असरदार रेगुलेटरी उपायों को लागू करना बहुत जरूरी है
Vipul Tiwary

Recent Posts

Guru Ravidas Jayanti: आज है रविदास जयंती,जानिए महत्व, इतिहास और सही जानकारी

Guru Ravidas Jayanti: गुरु रविदास जयंती को लेकर पूरे देश में विशेष तैयारियां हैं. लेकिन…

Last Updated: February 1, 2026 10:41:49 IST

नवजोत कौर सिद्धू के पास हैं कौन से ‘सबूत’? कांग्रेस छोड़ते ही दी सबको बेनकाब करने की धमकी! जानिए कौन हैं यह बागी नेता?

Navjot Kaur Sidhu On Congress: कौन से 'विस्फोटक सबूत' छिपाए हैं नवजोत कौर सिद्धू? कांग्रेस…

Last Updated: February 1, 2026 10:35:36 IST

विश्व की सबसे सुंदर महिला से लेकर फैशन की दुनिया में इतिहास रचने तक का सफर, आखिर कौन थीं राजकुमारी करम कौर?

राजकुमारी करम कौर कपूरथला (Princess Karam Kaur Kapurthala)की एक प्रभावशाली व्यक्तित्व (Iconic Perosnality) थीं, जिन्होंने…

Last Updated: February 1, 2026 10:34:37 IST

Gold Silver Prices Factors: क्या यह है सोने चांदी की कीमतों में अचानक उतार-चढ़ाव की वजह?, पढ़े पूरी खबर

Gold Silver Prices Factors: सोने चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव को लेकर सबकी नजर टिकी…

Last Updated: February 1, 2026 10:33:00 IST

IND vs PAK U19: अंडर-19 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान का ‘महामुकाबला’, जानें आमने-सामने कैसा है रिकॉर्ड

IND vs PAK: 1 फरवरी को अंडर-19 विश्व कप के सुपर सिक्स में भारत और…

Last Updated: February 1, 2026 10:28:07 IST