<

Suryakumar Yadav: सीरीज जीत के बाद हैरान करने वाला पल, कप्तान सूर्या ने रिंकू को ट्रॉफी देने के किया इनकार!

IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड को आखिरी टी20 मुकाबले में 46 रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली. जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ट्रॉफी लेकर टीम के पास आए, लेकिन उन्होंने रिंकू सिंह को ट्रॉफी देने से इनकार कर दिया.

Suryakumar Yadav-Rinku Singh: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने 4-1 से जीत हासिल कर ली है. कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने एक बार फिर टी20 इंटरनेशनल में डोमिनेशन के साथ सीरीज अपने नाम कर लिया है. अक्सर जब भारतीय टीम कोई सीरीज जीतती है, तो डेब्यू करने वाले खिलाड़ी या सबसे युवा प्लेयर को जश्न मनाने के लिए ट्रॉफी सौंप दी जाती है. भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने यह प्रथा शुरू की थी, जिसके बाद विराट कोहली ,रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव जैसे कप्तान इसे आगे बढ़ा रहे हैं. हालांकि भारत-न्यूजीलैंड की टी20 सीरीज में किसी खिलाड़ी ने डेब्यू नहीं किया था. ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सीरीज की ट्रॉफी किसे थमाई होगी? दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कप्तान सूर्यकुमार यादव ट्रॉफी लेकर टीम की ओर जाते हैं. इसी दौरान रिंकू सिंह कप्तान सूर्या से ट्रॉफी मांगते हैं, लेकिन सूर्यकुमार यादव उन्हें ट्रॉफी देने से इनकार कर देते हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रिंकू की बजाय किसी दूसरे खिलाड़ी को ट्रॉफी सौंप दी.

सूर्या ने किसे थमाई ट्रॉफी?

BCCI की ओर से शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि सूर्यकुमार यादव ट्रॉफी रिंकू सिंह को देने से इनकार करते हैं. फिर वह साइड से ईशान किशन को आगे बुलाते हैं और ट्रॉफी थमा देते हैं. दरअसल, तिरुवनंतपुरम में खेले गए 5वें टी20 मुकाबले में ईशान किशन भारत की जीत के हीरो थे. ऐसे में कप्तान ने सबसे पहले ट्रॉफी ईशान के हाथों में सौंपने का फैसला किया. इसके बाद ईशान किशन और रिंकू सिंह ने साथ में मिलकर ट्रॉफी उठाकर जीत का जश्न मनाया. कप्तान सूर्यकुमार यादव के इस फैसले की खूब तारीफ की जा रही है. नीचे देखें वीडियो…

ईशान किशन ने जड़ी तूफानी सेंचुरी

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी. भारतीय टीम ने इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 271 रन ठोक दिए. इस मुकाबले में भारत की ओर से ईशान किशन ने तूफानी सेंचुरी लगाई. उन्होंने सिर्फ 43 गेंदों पर 103 रन ठोक दिए. इसके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली. आखिर में हार्दिक पांड्या ने 42 रनों की आतिशी पारी खेली. इसके दम पर भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के सामने 272 रनों का विशाल टारगेट खड़ा कर दिया. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 225 रनों पर सिमट गई. भारत ने 46 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस मुकाबले में ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. बता दें कि ईशान किशन ने लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी की है. टी20 वर्ल्ड कप से पहले ईशान का जबरदस्त फॉर्म भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत है. अब भारतीय टीम 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप अभियान का आगाज करेगी. भारत का पहला मुकाबला यूएसए के साथ होगा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Flipkart Big Billion Days 2026: आधे से कम हो जाएंगे इन चीजों के दाम, 9 अक्टूबर से शुरू होगी महासेल; आप भी कर लें अपनी लिस्ट तैयार

Flipkart Big Billion Days 2026: बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान, आमतौर पर स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स,…

Last Updated: October 5, 2026 15:10:25 IST

Rewa Viral Video: रीवा के संजय गांधी अस्पताल में हैवानियत! घायल युवक को बाल पकड़कर घसीटा, VIDEO वायरल

Rewa Viral Video: रीवा के संजय गांधी अस्पताल में घायल युवक से मारपीट का वीडियो…

Last Updated: October 5, 2026 15:10:21 IST

कब है इंदिरा एकादशी? कैसे करें पूजा? क्या है विधि और पूजन का सही समय?

Indira Ekadashi 2026: इंदिरा एकादशी का व्रत 06 अक्तूबर को रखा जाएगा. अगर आप भी…

Last Updated: October 5, 2026 15:00:02 IST

ChatGPT Dot: कैसे करें सेटअप? जानें क्या-क्या काम कर सकता है, नाम कैसे बदलें और मैसेजिंग चैनल से कैसे जोड़ें

ChatGPT Dot को एक ऐसे AI असिस्टेंट के तौर पर समझा जा सकता है, जिसे…

Last Updated: October 5, 2026 14:46:40 IST

Rise and Fall 2: ‘राइज फॉल 2’ में भिड़े गौतम-प्रियंका, खोल कर रख दी सारी पोल; बोलें – ‘तुम फ्लॉप हो…’

Rise and Fall 2: राइज एंड फॉल 2 के नए प्रोमो में गौतम गुलाटी और…

Last Updated: October 5, 2026 14:24:33 IST

Mad Sandhu Murder Case: कौन थे मैड संधू? Bigg Boss में होने वाली थी एंट्री, फिर गोली मारकर दी दर्दनाक मौत

Mad Sandhu Murder Case: इंफ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर…

Last Updated: October 5, 2026 13:35:20 IST