<
Categories: बिज़नेस

Himachal Gold Price Today: हिमाचल में क्या हैं सोने के दाम, खरीदने से पहले फटाफट करें नोट

Himachal Gold Price Today: हिमाचल प्रदेश में मंगलवार (31 मार्च, 2026) को सोने के दाम स्थिर हैं. पिछले तीन दिनों के दौरान सोने के दाम में अधिक इजाफा नहीं हुआ है.

Himachal Gold Price Today: ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हवाई हमले जारी हैं. इस बीच अमेरिका की ओर से खबर आ रही है कि वह ईरान में जमीनी सेना भी उतार सकता है. इसका मतलब यह है कि युद्ध आगे भी जारी रहेगा और इसके चलते वैश्चिक स्तर पर आर्थिक अस्थिरता भी होगी. ऐसे में इसका असर सोने और चांदी के दामों पर भी पड़ सकता है. पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में भी सोना और चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में मंगलवार (31 मार्च, 2026) को 24 कैरेट सोने की कीमत 14280 रुपये प्रति ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 13600 रुपये प्रति ग्राम पर बरकरार है. सोमवार को भी यही रेट थे. महावीर जयंती के चलते बाजार बंद हैं, ऐसे में सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है. 

रविवार (29 मार्च 2026) के मुकाबले सोमवार (30 मार्च, 2026) को 24 कैरेट सोने की कीमत में 79 रुपये प्रति ग्राम इजाफा हुआ है. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 75 रुपये प्रति ग्राम से बढ़ी है. जानकारों का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले सोने की कीमतों में 60 प्रतिशत (59.54 प्रतिशत) का इजाफा हुआ है. इस तरह सोना अपने उच्चतम स्तर पर 29 जनवरी 2026 को 17320 रुयये तक पहुंचा था. यहां पर बता दें कि साल 2026 की शुरुआत से अब तक सोने की कीमत में 8.97 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. 

22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दाम

gold rates in himachal

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Sapna ने Karan Aujla के गाने पर लगाए जबरदस्त ठुमके, हरियाणवी छोरी ने पंजाबी फैंस को बनाया दीवाना, लाइव परफॉर्मेंस का वीडियो वायरल!

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो…

Last Updated: March 31, 2026 13:01:31 IST

कहीं आप भी तो नहीं पी रहे गंदा पानी? कब बदलना चाहिए RO का फिल्टर, इस तरह करें चेंज

लेकिन, कई बार फिल्टर किए हुए पानी को लेकर भी मन में शंका रहती है.…

Last Updated: March 31, 2026 12:56:34 IST

बेहतरीन कैमरा क्वालिटी वाले 5 स्मार्टफोन्स, कीमत 20 हजार से भी कम, फीचर्स में भी किफायती

अगर आप इसी तरह का कोई फोन देख रहे हैं तो हम आपको ऐसे स्मार्टफोन्स…

Last Updated: March 31, 2026 12:46:24 IST

जब ‘ट्रेजडी क्वीन’ के लिए परिवार बन गया बोझ, शादी के लिए चुकाने पड़े 2 लाख; घर से निकाली गईं मीना कुमारी?

Meena Kumari: बॉलीवुड की दुनिया में 'ट्रेजडी क्वीन' नाम से मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी ने…

Last Updated: March 31, 2026 12:40:36 IST

कौन हैं अश्विनी भिड़े? जो बनीं बीएमसी की पहली महिला कमिश्नर, मुंबई मेट्रो में निभा चुकी अहम भूमिका

Ashwini Bhide IAS: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के नगर आयुक्त के रूप में अश्विनी भिड़े…

Last Updated: March 31, 2026 12:39:39 IST

IPL Points Table: थाला की टीम को हराकर जडेजा की टीम पहुंची टॉप पर, 3 मैचों के बाद क्या है पॉइंट्स टेबल का हाल?

IPL Points Table:  राजस्थान रॉयल्स दो पॉइंट्स और 4.17 के नेट रन रेट के साथ…

Last Updated: March 31, 2026 12:59:02 IST