<
Categories: बिज़नेस

PNG कनेक्शन वाले ऐसे कर सकते हैं गैस सिलेंडर को सरेंडर, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रोसेस

सवाल यह है कि अगर ऐसी किसी व्यक्ति के घर में गैस सिलेंडर है तो वह उसे कैसे वापस या सरेंडर कर सकता है. चलिए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में.

how to surrender Gas cylinder: भारत में कुछ लोग PNG पाइपलाइन कनेक्शन होने के बावजूद गैस सिलेंडर का भी इस्तेमाल कर रहे हैं. एक तरफ जहां, लोगों को सिलेंडर मिलने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग पीएनजी और एलपीजी दोनों का ही इस्तेमाल कर रहे हैं. जबकि,एक साथ आप दो कनेक्शन नहीं ले सकते हैं. इसके लिए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) द्वारा पीएनजी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर का कनेक्शन हटवाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं.

सवाल यह है कि अगर ऐसी किसी व्यक्ति के घर में गैस सिलेंडर है तो वह उसे कैसे वापस या सरेंडर कर सकता है. चलिए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में. 

कैसे सरेंडर कर सकते हैं गैस सिलेंडर?

अगर आपके घर में पीएनजी यानि पाइपलाइन वाली गैस का इस्तेमाल होता है और आपके पास गैस सिलेंडर का भी कनेक्शन है तो ऐसे में आपको उसे वापस करने के लिए एजेंसी के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. ऐसे में आपके पास जिस एजेंसी का सिलेंडर है जैसे HP, Bharat Gas या फिर Indane आदि.  आप इनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

ऑफलाइन भी कर सकते हैं सिलेंडर वापस

हालांकि, आप इसे ऑफलाइन भी सरेंडर कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने गैस वितरक यानि डिस्ट्रिब्यूटर के पास जाना होगा. आपको अपना कंज्यूमर नंबर जमा करके रेगुलेटर और सिलेंडर दोनों लौटा देने हैं. इसके लि आपको अपनी नजदीकी एजेंसी जाना होगा, जहां आप आसानी से अपना सिलेंडर वापस कर सकते हैं. इसके लिए आपको किसी तरह की लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी. 

क्यों करना होगा सिलेंडर वापस?

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देश का पालन करते हुए पीएनजी उपभोक्ताओं को अपने घर में रखें गैस सिलेंडर को वापस करना होगा. अगर आप दो कनेक्शन लेकर बैठे हैं तो ऐसे में हो सकता है कि आपपर कार्यवाही भी की जाए. इसके अलावा एंजेसी द्वारा उन उपभोक्ताओं के सिलेंडर को रिफिल नहीं किया जाएगा, जिनके पास पहले से ही पीएनजी है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

जेवरात और कैश छोड़ की सिलेंडर की चोरी, ग्रेटर नोएडा में गैस एजेंसी कर्मी बन घर में घुसे थे चोर

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है.…

Last Updated: April 8, 2026 00:34:53 IST

Weather Update: मौसम का ‘अप्रैल फूल’ दिल्ली से असम तक बदला मौसम, झमाझम बारिश लाई ‘तबाही’

Weather Forecast North India: उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर पर्वतीय राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश…

Last Updated: April 7, 2026 23:55:18 IST

Viral Video: बुमराह की खतरनाक यॉर्कर का वैभव ने निकाला ‘जुलूस’, पहली ही गेंद पर जड़ा खौफनाक छक्का!

IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के नंबर…

Last Updated: April 7, 2026 23:11:47 IST

Video: मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने पहनी पीपीई किट, 5 घंटे के बाद हटाए मधुमक्खियों के 7 छत्ते

Rajasthan Churu Video: राजस्थान के चुरू में मेडिकल कॉलेज में लड़कों और लड़कियों के हॉस्टल…

Last Updated: April 7, 2026 22:54:42 IST