कई बार कुछ कार्ड धारकों को यह जानकारी नहीं होती कि उनके आसपास कौन-कौन से अस्पताल इस योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा दे रहे हैं. अगर आप भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं तो चलिए हम आपको इसे चेक करना का तरीका बताते हैं.
Ayushman Card Benefits: आज के खराब खान-पान के चलते बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. ऐसे में इलाज कराना बेहद जरूरी होता है. एक छोटी-सी बीमारी भी कई बार जेब पर भारी पड़ जाती है और आपका लाखों रुपये का नुकसान करा देती है. इसलिए कई लोग इससे बचने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस लेते हैं. लेकिन, अगर आपके पास पैसे नहीं है तो सरकार ऐसे लोगों को Ayushman Bharat Yojana के तहत आयुष्मान कार्ड देती है, जिससे आप अपने पैनल के अस्पताल में अपना इलाज करा सकते हैं.
कई बार कुछ कार्ड धारकों को यह जानकारी नहीं होती कि उनके आसपास कौन-कौन से अस्पताल इस योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा दे रहे हैं. अगर आप भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं तो चलिए हम आपको इसे चेक करना का तरीका बताते हैं.
अगर आपको यह पता लगाना है कि आपके घर के पास का कौन सा अस्पताल आयुष्मान भारत योजना से लिंक है तो ऐसे में सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाएं. अब आपको Find Hospital के ऑप्शन पर क्लिक करना है और आगे की तरफ बढ़ना है. इसके अलावा आप Ayushman App डाउनलोड करके भी जानकारी ले सकते हैं. वहीं, आप चाहें तो हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी अपने आसपास के इलाके के अस्पतालों के बारे में पता लगा सकते हैं. इस तरह से आप सभी बीमारियों और कार्ड की लिमिट के बारे में भी पता कर सकते हैं.
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपको सबसे पहले PMJAY वेबसाइट pmjay.gov.in या फिर Ayushman ऐप पर जाना होगा. अब आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है और एक ओटीपी रिसीव होगा, जिसके बाद आप अपनी डिटेल्स भरेंगे और वेरिफिकेशन पूरा करेंगे. इसके बाद आप अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते है. वहीं, ऑफलाइन बनवाने के लिए आप अपने आस-पास के CSC सेंटर पर जा सकते हैं.
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान…
Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…
UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…
CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…