<
Categories: क्रिकेट

LSG vs SRH: लखनऊ या हैदराबाद? हेड-टू-हेड मुकाबले में किसका पलड़ा भारी; आज कौन मारेगा बाजी

LSG vs SRH head to head: इंडियन प्रीमियर लीग में आज लखनऊ और हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा. लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हेड-टू-हेड मुकाबले को देखें तो लखनऊ का पलड़ा भारी लग रहा है.

LSG vs SRH Head to Head: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में आज 10वां मैच खेला जाएगा. जहां हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी. मैच आज दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हेड-टू-हेड मुकाबला कितनी बार हुआ है? कौन सी टीम किस पर भारी रही है?

आईपीएल में अब तक लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 6 बार मुकाबला हुआ. जिसमें एलएसजी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. जिसने 4 मैच जीते हैं. वहीं दूसरी तरफ एसआरएच केवल 2 मुकाबले ही जीत सकी है.

पिछले सीजन में दोनों टीमों को एक-एक मैच में मिली थी जीत

पिछले सीजन में यह मुकाबला काफी कड़ा रहा था, तब लखनऊ सुपर जायंट्स ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 193 रनों का पीछा करते हुए पहला मैच 5 विकेट से जीता था, जबकि सनराइजर्स ने लखनऊ के एकाना स्टेडियम में 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरा मैच छह विकेट से जीता था.

सनराइजर्स हैदराबाद की रणनीति

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को ब्रायडन कार्स की वापसी से मजबूती मिल सकती है, जो हाथ में चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेल पाए थे. अगर उन्हें फिट घोषित कर दिया जाता है, तो उनके डेविड पेन की जगह पर टीम में आने की संभावना है, जबकि पैट कमिंस के अभी भी उपलब्ध न होने की उम्मीद है. रणनीतिक नज़रिए से सनराइजर्स हैदराबाद हर्षल पटेल को वापस बुलाने पर विचार कर सकती है, क्योंकि पंत और एडेन मार्करम दोनों के खिलाफ उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है और इस मैदान पर भी उन्हें सफलता मिली है.

लखनऊ सुपर जायंट्स की रणनीति

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को चोट से जुड़ी कोई चिंता नहीं है, लेकिन उन्हें कुछ अहम रणनीतिक फैसले लेने होंगे. पंत को बैटिंग ऑर्डर में ऊपर भेजने का फैसला मुख्य रूप से मैच-अप को ध्यान में रखकर लिया गया था, खासकर लेफ्ट-आर्म स्पिन के खिलाफ. चूंकि हैदराबाद भी शायद ऐसे ही विकल्प मैदान पर उतारेगी, इसलिए यह कदम जारी रह सकता है, हालांकि पंत ने खुद इसे 50-50 वाला फैसला बताया है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

Homemade Face Serum: घर पर बनाएं एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन का फेस सीरम; चेहरे को मिलेगी नमी

Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…

Last Updated: October 11, 2026 13:30:13 IST

UP Pension Hike: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, पेंशन में होगी बंपर बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा फायदा

UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…

Last Updated: October 11, 2026 13:26:26 IST

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST