<
Categories: बिज़नेस

होम लोन जल्दी कैसे चुकाएं, जानें 5 स्मार्ट टिप्स

Home Loan Tips: बहुतों के लिए होमलोन एक बड़ी चुनौती और वित्तीय जिम्मेदारी होती है. होमलोन मैनेजमेंट न सिर्फ आपकी वित्तीय स्थिरता में सुधार करता है, बल्कि लंबे समय में आपके पैसे को भी बचाता है.

Home Loan Tips: अपना घर खरीदना सबका सपना होता है, जहां वो चैन से अपने परिवार के साथ रह सके. लेकिन घर का लोन चुकाना उतना ही मुश्किल भरा होता है। सालों-साल ईएमआई कटते रहता है और मानसिक तनाव बना रहता है. बहुतों के लिए होमलोन एक बड़ी चुनौती और वित्तीय जिम्मेदारी होती है. होमलोन का प्रबंधन और तेजी से भुगतान न सिर्फ आपकी वित्तीय स्थिरता में सुधार करता है, बल्कि लंबे समय में आपके पैसे की बचत भी होती है.

होम लोन जल्दी चुकाने के टॉप 5 टिप्स

प्री-पेमेंट करने की आदत डालें

यह सभी जानते हैं कि लोन देने के बाद बैंक शुरुआत में ब्याज से ज्यादा पैसा काटता है और आपके मूलधन से कम पैसा काटता है. हांलाकि, ईएमआई देते-देते यदि आपके पास कही से कुछ ज्यादा पैसे आ जाते हैं तो आप अपने लोन का प्री-पेमेंट कर सकते हैं. प्री-पेमेंट करने से मूलधन की राशि काफी कम हो जाती है और बाद की आने वाली EMIs कम हो जाएगी.

टॉप-अप ईएमआई

टॉप-अप ईएमआई का मतलब है EMIs कि राशि  में सलाना वृद्धी करना. होम लोन को जल्दी खत्म करने का यह सबसे प्रभावशाली उपाय है। इसे स्टेप-अप-ईएमआई भी कहा जाता है। इसमें आप अपने ईएमआई को हर साल अपने सहुलियत के हिसाब से 5% या 10% बढ़ा दें। आपको ऐसा करने के लिए पहले बैंक को सूचित करना होगा। यह ईएमआई में बढ़ा हुआ छोटा हिस्सा आपके मूलधन को जल्दी कम करने में सहायता करता है।

EMIs की छोटी अवधी का चुनाव करें

EMIs की छोटी अवधी का चुनाव करने के साथ आपको ज्यादा EMIs का भुगदान करना पड़ सकता है, लेकिन ऐसा करने से आप अपने लोन को जल्दी खत्म कर सकते हैं.

डाउन पेमेंट ज्यादा करें

डाउन पेमेंट ज्यादा करने का मतलब यह है कि शुरुआत में ही आप आपने मकान के कुल राशि का ज्यादा प्रतिशत में डाउनपेमेंट करें.  इसका फायदा आपको यहां मिलता है कि आपकी लोन की मूल राशि कम हो जाती है, इससे लगने वाला कुल ब्याज भी कम हो जाता है.

ज्यादा ब्याज वाले दूसरे लोन को पहले चुकाएं

यदि आपके पास होम लोन के अलावा अन्य पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड या दूसरे लोन हो, जिसकी ब्याज दर ज्यादा है, उसे पहले क्लियर करने की कोशिश करें। एक बार जब वे खत्म हो जाती है, तो उनकी ईएमआई की बचत वाली राशि को सीधे अपने होम लोन में प्री-पेमेंट करें। दरअसल, होम का ब्याज दर सबसे कम होता है और ज्यादा ब्याज दर वाले लोन को पहले खत्म करने से आप कुल मिलाकर ज्यादा ब्याज बचाते हैं और इसका इस्तेमाल आप होमलोन को खत्म करने में कर सकते हैं.

Recent Posts

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST