<
Categories: मनोरंजन

50 साल के अक्षय खन्ना का इन 6 हसीनाओं पर फिसला था दिल, एक के साथ होने थी वाली शादी, फिर यूं बिगड़ी बनी बनाई बात

Akshaye Khanna Love Life: अक्षय खन्ना उन सितारों में से एक हैं, जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की. 50 साल के हो चुके अक्षय आज भी कुंवारे हैं. हालांकि उनका नाम 6 हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है. एक के साथ तो एक्टर की शादी भी होने वाली थी.

Akshaye Khanna Linkups: 50 साल के अक्षय खन्ना का इस वक्त स्टारडम आसमान छू रहा है. पहले ‘छावा’ में खतरनाक औरंगजेब बनकर उन्होंने दर्शकों का दिल जीता और अब ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत बनकर उन्होंने सबके होश उड़ा दिए हैं. हर तरफ अक्षय के काम की तारीफ हो रही है. करियर में उड़ान भर रहे अक्षय 50 साल की उम्र में भी कुंवारे हैं. उन्होंने कई दफा ये बात कही है कि वह शादी नहीं करेंगे. वह शादी जितनी बड़ी जिम्मेदारी नहीं उठाना चाहते हैं. हालांकि ऐसा नहीं है कि अक्षय पहले भी शादी नहीं करना चाहते थे, उनका नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है और एक के साथ तो उनकी शादी लगभग तय भी हो गई थी. 

अक्षय खन्ना की प्यार के मामले में किस्मत कुछ खास अच्छी नहीं रही है. उन्होंने कई बार प्यार किया और हर बार उनके हाथ निराशा ही लगी. उनका कोई भी रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला. चलिए जानते हैं कि एक्टर ने किन-किन हसीनाओं को डेट किया. 

6 हसिनाओं के साथ जुड़ा अक्षय खन्ना का नाम

  • करिश्मा कपूर – अक्षय खन्ना के करियर की शुरुआत में उनका कपूर खानदान की बड़ी बेटी करिश्मा कपूर के साथ नाम जुड़ा था. कहा जाता है कि दोनों एक-दूसरे को काफी पसंद करते थे. कई साल पहले अक्षय और करिश्मा ने एक साथ एक फोटोशूट में काम किया था. उस दौरान दोनों काफी करीब आ गए थे. रिपोर्ट की मानें तो रणधीर कपूर को अक्षय काफी पसंद थे और वो दोनों के रिश्ते से खुश भी थे. कहा तो ये भी जाता है कि रणधीर ने विनोद खन्ना के घर अपनी बेटी का रिश्ता भी भेजा था. सब ठीक चल रहा था, तभी अचानक करिश्मा की मां बबीता कपूर ने इस रिश्ते के लिए अपनी मंजूरी नहीं दी. उन्हें अक्षय का करियर ग्राफ पसंद नहीं आ रहा था और वह नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी करियर के पीक पर शादी कर ले. बबीता के चलते अक्षय-करिश्मा के रास्ते अलग हो गए.
  • ऐश्वर्या राय- अक्षय ने ऐश्वर्या राय के साथ करियर की शुरुआत में कई फिल्मों में काम किया थ, जिसमें ‘आ अब लौट चलें’ और ‘ताल’ जैसे नाम शामिल थे. रिपोर्ट के मुताबिक शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या और अक्षय के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं. लेकिन जब ऐश का नाम सलमान खान के साथ जुड़ा तो अक्षय ने अपने कदम पीछे ले लिए.
  • तारा शर्मा – अक्षय खन्ना ने ऐश से दूर होने के बाद एक बार फिर अपने दिल के दरवाजे खोले. खबरों की मानें को अक्षय ने तारा शर्मा को भी डेट किया है. हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला.दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए थे.
  • रिया सेन – रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय खन्ना का नाम रिया सेन के साथ भी जुड़ चुका है. कहा जाता है कि फिल्म ‘लव यू हमेशा’ की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए थे. लेकिन अक्षय का ये रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चल सका था.
  • श्रिया सरन – खबरों के मुताबिक श्रिया सरन पर भी अक्षय खन्ना अपना दिल हार बैठे थे.कहा जाता है कि दोनों साथ जिंदगी गुजारने को भी तैयार थे. लेकिन दोनों के बीच दूरियां आ गई और दोनों का ब्रेकअप हो गया.
  • उर्वशी शर्मा – अक्षय खन्ना और उर्वशी शर्मा को लेकर भी कहा जाता है कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं. फिल्म ‘नकाब’ की शूटिंग के दौरान अक्षय और उर्वशी की नजदीकियों के चर्चे होने लगे थे. हालांकि जल्द ही दोनों के अलग होने की खबर भी सामने आने लगी थी.
Sweety Gaur

Recent Posts

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST