<

प्रेम विवाह का अंजाम मौत! मुस्लिम महिला से शादी करने वाले प्रोफेसर की हत्या, मुस्कान के परिजनों ने दिया अंजाम

गाजियाबाद के लोनी में रहने वाले नितिन कुमार ने बीते साल मई में अपनी प्रेमिका मुस्कान से शादी की थी, जो मुस्लिम थी. हाल ही में नितिन और मुस्कान का झगड़ा हुआ, जिसके बाद मुस्कान अपने मायके चली गई. वहीं मुस्कान के परिजनों ने नितिन की हत्या कर दी.

Ghaziabad Murder Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के टीलामोड़ इलाके में नितिन नाम के प्रोफेसर की हत्या कर दी गई. एक साल पहले ही नितिन ने मुस्कान नाम की मुस्लिम महिला से शादी की थी. इस शादी से लड़की पक्ष के लोग खुश नहीं थे. इसी बात से नाराज लड़की के परिजनों (पिता, भाई और चाचा) ने गला दबाकर अपने दामाद नितिन की हत्या कर दी. नितिन और मुस्कान की शादी की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस वारदात से नाराज नितिन के परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने सड़क जाम कर दी है. 

झगड़ा होने के बाद मायके चली गई थी मुस्कान

जानकारी के अनुसार, रविवार को नितिन और मुस्कान में मामूली झगड़ा हुआ, जिसके बाद मुस्कान अपने मायके चली गई थी. इसके बाद ससुराल वालों ने समझौता कराने के नाम पर प्रोफेसर नितिन को बंथला फाटक पर बुलाया. नितिन अपने भाई अमित और ताई सुमित्रा के साथ वहां पहुंचे. वहां से आरोपियों ने उन लोगों को एक कार में बैठाया और एक सुनसान जगह पर ले गए. वहां ले जाकर उन लोगों ने नितिन की गला दबाकर हत्या कर दी. वहीं अमित वहां से भागकर खेतों में छुप गया और अपनी जान बचाई. अमित ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी और ससुर, चचिया ससुर के साथ ही एक अज्ञात के नाम पर केस दर्ज कराया.

अमित ने पुलिस को दी जानकारी

नितिन के भाई अमित ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वे गाजियाबाद के लोनी इलाके के गीतांजलि विहार में रहते हैं. उनका भाई नितिन कुमार रिस्तल स्थित एक कॉलेज में प्रोफेसर थे. उसी कॉलेज में मुस्कान नाम की मुस्लिम लड़की पढ़ती थी. दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार हो गया. दोनों ने मई 2025 में शादी कर ली. इस शादी से मुस्कान के परिजन खुश नहीं थे. 29 मार्च को नितिन और मुस्कान के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मुस्कान अपने मायके चली गई. 30 मार्च को भाई के ससुरालियों ने उन्हें फोन कर समझौते के लिए बंथला फाटक पर बुलाया. 

दूसरी कार में आए चार अन्य आरोपी

इसके बाद नितिन, अमित और ताई सुमित्रा वहां पहुंचे. वहां पर नितिन के ससुर मेहरुद्दीन, चाचा ससुर आसिफ अली और एक अन्य युवक सेंट्रो कार लिए खड़े थे. उन्होंने तीनों को कार में बिठाया. इसके बाद फर्रुखनगर की नहर के पास ताई को एक दूधिया के साथ भेज दिया. इसके बाद एक दूसरी कार में चार लोग आए और मारपीट करने लगे. वहीं ससुर और चाचा ससुर ने नितिन की गला दबाकर हत्या कर दी. अमित अपनी जान बचाने के लिए पास के खेतों में छिप गया और अपनी जान बचाई.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Meerut Crime News: मर्दानगी पर उठाया सवाल, तो चाकू से पूरा शरीर किया छलनी; दारू पार्टी में दोस्तों के बीच हो गया बड़ा कांड

Meerut Crime News: मेरठ के हरदेवनगर में शराब पार्टी के दौरान मर्दानगी पर तंज से…

Last Updated: November 12, 2026 13:24:25 IST

शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी में Haldiram, IPO में फ्रेश इश्यू और OFS दोनों का विकल्प

हल्दीराम 2027 के अंत तक ₹10,000 करोड़ का IPO ला सकती है. कंपनी की वैल्यूएशन…

Last Updated: November 12, 2026 13:20:16 IST

Kavya Maran vs Anirudh Net Worth: काव्या मारन के सामने अनिरुद्ध रविचंदर की दौलत कितनी? जानिए कौन है ज्यादा अमीर

Kavya Maran vs Anirudh Net Worth: काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी के साथ…

Last Updated: November 12, 2026 13:09:03 IST

IND vs NZ 4th ODI Weather Report: तीसरे वनडे की तरह चौथे मैच में भी बारिश बनेगी विलेन? जानें मौसम का हाल

IND vs NZ 4th ODI Weather Report: माउंट माउंगानुई के बे ओवल में भारत-न्यूजीलैंड चौथे…

Last Updated: November 12, 2026 13:00:29 IST

LIC की खरीदारी से चर्चा में आए ये 10 शेयर, सितंबर तिमाही में ₹29,910 करोड़ की नेट खरीदारी

LIC ने सितंबर तिमाही में ₹7,346 करोड़ के शेयर खरीदे. L&T, Reliance और Airtel में…

Last Updated: November 12, 2026 12:56:48 IST

चलती लोकल में युवती से छेड़छाड़, प्लेटफॉर्म पर दिया धक्का; पहिए के नीचे आ गया बायां हाथ और फिर…

Mumbai Local Train: मुंबई की लोकल ट्रेन में एक युवती को छेड़छाड़ का विरोध करना…

Last Updated: November 12, 2026 12:19:55 IST