<
Categories: देश

Punjab Wrestler Shot Dead: दिवाली की रात गोलियों से दहला पंजाब, 27 साल के पहलवान का सरेआम मर्डर; कुछ महीने पहले हुई थी शादी

Punjab Wrestler Shot Dead: पंजाब के कपूरथला में दिवाली की रात घर के बाहर पटाखे चला रहे 27 साल की पहलवान मनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. कुछ महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी.

Punjab Wrestler Shot Dead: पंजाब के कपूरथला से दिवाली की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर के बाहर दिवाली के पटाखे चला रहे 27 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान मनी उर्फ पहलवान के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह सोमवार रात अपने घर के बाहर पटाखे जला रहा था. इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उस पर गोली चला दी. गोली लगने से मनी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. परिवार के लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है.

घर के बाहर पटाखे चला रहा था मनी

जानकारी के मुताबिक, यह घटना कपूरथला के मोहल्ला मेहताबगढ़ की है. सोमवार रात करीब 7:30 बजे मनी उर्फ पहलवान अपने घर के बाहर दिवाली मना रहा था. वह पटाखे चला रहा था, तभी कुछ युवक वहां पहुंचे और उसे गोली मार दी. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे. मनी को खून से लथपथ देखकर परिजन घबरा गए. वे बिना देर किए उसे सिविल अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

कुछ महीने पहले ही हुई थी शादी

मृतक मनी उर्फ पहलवान पुत्र बग्गा, मोहल्ला मेहताबगढ़ का रहने वाला था. उसके पिता बग्गा ने बताया कि उनका बेटा पहलवानी करता था और किसी के साथ उसका कोई विवाद नहीं था. परिवार के मुताबिक, मनी की शादी कुछ महीने पहले ही बेगोवाल की रहने वाली एक युवती से हुई थी. उसकी चार बहनें भी हैं. बेटे की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अस्पताल में पिता और अन्य रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल था.

परिवार ने किसी से विवाद होने से किया इनकार

मनी के पिता का कहना है कि उनका बेटा किसी के साथ झगड़ा या विवाद नहीं रखता था. ऐसे में उसकी हत्या क्यों की गई, यह परिवार के लिए भी बड़ा सवाल बना हुआ है. मृतक की रिश्तेदार हरजिंदर कौर ने भी बताया कि मनी की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी. परिवार को इस घटना से गहरा सदमा लगा है.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी शीतल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी. डीएसपी ने बताया कि पुलिस को मेहताबगढ़ में एक युवक को गोली मारने की सूचना मिली थी. जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी. फिलहाल मृतक के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Shahjahanpur News: सुबह दौड़ लगाने निकलीं दो सहेलियां, एक ही पेड़ पर फंदे से लटके मिले शव; गांव में मचा हड़कंप

हत्या के पीछे की वजह तलाश रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान और शुरुआती जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मनी की हत्या किस वजह से की गई और वारदात में कौन-कौन लोग शामिल थे. दिवाली जैसे त्योहार के दिन हुई इस वारदात से मोहल्ला मेहताबगढ़ में मातम पसरा हुआ है. कुछ महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधे मनी की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

ये भी पढ़ें: दिवाली की रात पटाखों की दुकान में भड़की आग, कांग्रेस पार्षद और उनके पति की दर्दनाक मौत

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Surf Excel से लेकर Rin और Wheel तक हुए महंगे, HUL ने कई डिटर्जेंट पैक की कीमतों में किया इजाफा

HUL ने Surf Excel, Rin, Wheel और Moti Gulab साबुन के दाम बढ़ा दिए हैं.…

Last Updated: November 10, 2026 09:46:34 IST

Brent Crude 92 डॉलर के नीचे, ट्रंप के नरम रुख से गिरे दाम, क्या सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल?

अमेरिका-ईरान तनाव घटने की उम्मीद और कमजोर मांग से कच्चा तेल सस्ता हुआ है. ब्रेंट…

Last Updated: November 10, 2026 09:21:59 IST

Nvidia CEO का तलाक हुआ तो पत्नी को मिलेंगे 7 लाख करोड़ रुपये? जेनसन हुआंग की दौलत को लेकर चर्चा तेज

Nvidia CEO जेनसन हुआंग की संपत्ति 155.4 अरब डॉलर आंकी गई है. तलाक की अटकलों…

Last Updated: November 10, 2026 08:53:52 IST

Mamta Kulkarni Viral Video: मुझे आपके नबी बहुत प्यारे…साध्वी ममता कुलकर्णी ने मुस्लिमों को ये क्या कह डाला? चौंक रह गए सनातनी

Mamta Kulkarni Viral Video: ममता कुलकर्णी का कोलकाता के एक कार्यक्रम का वीडियो वायरल हो…

Last Updated: November 10, 2026 08:46:40 IST

Pawan Kalyan Divorce: तीसरी बीवी भी नहीं संभाल पाए पवन कल्याण, 13 साल बाद टूटी शादी; एक झटके में किया डाइवोर्स का ऐलान

Pawan Kalyan Divorce: एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण की तीसरी शादी…

Last Updated: November 10, 2026 08:32:56 IST

10 नवंबर को NSE-BSE में नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें बाजार खुलने की अगली तारीख

10 नवंबर को दिवाली-बालिप्रतिपदा के कारण NSE और BSE में कारोबार बंद रहेगा. शेयर बाजार…

Last Updated: November 10, 2026 08:56:29 IST