<
Categories: बिज़नेस

Income Tax Update: 1 अप्रैल से बदलेगा आयकर कानून, टैक्स फाइलिंग होगी आसान

Income Tax Update: आयकर अधिनियम, 2025 से संबंधित नियमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, इस साल इनकम टैक्स अपडेट में नया क्या है, देखें सबकुछ

Income Tax Update: 1 अप्रैल से आयकर अधिनियम, 2025 लागू हो जाएगा, जो 60 साल पुराने टैक्स कानून की जगह लेगा. यह 2026-27 के बजट में टैक्स कानूनों में किए गए बदलावों को नए कानून में शामिल किया जाएगा.

टैक्स के रेट में कोई बदलाव नहीं

2025 का आयकर कानून राजस्व के हिसाब से मजबूत है और यहां टैक्स के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें सिर्फ प्रत्यक्ष कर कानूनों को आसान बनाया गया है. 

धाराओं की संख्या 50 प्रतिशत कम

1961 के आयकर अधिनियम की तुलना में इसमें टैक्स वोल्यूम और सेक्शन की संख्या लगभग 50 प्रतिशत कम कर दी गई है. नए कानून ने आकलन वर्ष और पिछले वर्ष के बीच के अंतर को समाप्त करके कर भुगतान की समयसीमा को आसान बना दिया है, और इसके स्थान पर एक ही ‘कर वर्ष’ का ढांचा लागू किया गया है.

बिना किसी जुर्माने के TDS रिफंड

यह करदाताओं को समय सीमा के बाद भी आयकर रिटर्न दाखिल करने पर बिना किसी जुर्माने के TDS रिफंड का दावा करने की अनुमति देता है. व्यक्तियों, कॉर्पोरेट्सHUFs और अन्य के कराधान के संबंध में कोई भी परिवर्तन, जिसकी घोषणा 1 फरवरी को 2026-27 के बजट में की जाएगी, उसे नए आयकर अधिनियम, 2025 में शामिल किया जाएगा.

नया नियम क्या है?

नए टैक्स लॉ को लागू करने के नियम बन रहे हैं और वित्त वर्ष 2027 का बजट पेश होने के बाद इन्हें अधिसूचित किए जाने की उम्मीद है. संसदीय समिति द्वारा गहन जांच के बाद, नए आयकर कानून को संसद द्वारा 12 अगस्त, 2025 को मंजूरी दी गई थी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सहमति प्राप्त होने के बाद यह 21 अगस्त, 2025 को अधिनियम बना.

नियमों का अंतिम रूप फाइनल

आयकर अधिनियम, 2025 से संबंधित नियमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जबकि अग्रिम कर भुगतान, टीडीएस आदि से संबंधित विभिन्न कर रिटर्न प्रपत्रों को इसके बाद अधिसूचित किया जाएगा.

Vipul Tiwary

डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए, विपुल लेटेस्ट ट्रेंड्स, एक्सपर्ट ओपिनियन और फैक्ट-आधारित कंटेंट के जरिए पाठकों को अपडेट रखते हैं. ये लाइफस्टाइल, हेल्थ, फाइनेंशियल अवेयरनेस और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े विषयों पर गहरी समझ और रिसर्च आधारित लेखन के लिए जाने जाते हैं.

Recent Posts

गर्मियों में बढ़ाना है खाने का स्वाद, 10 मिनट में झटपट बनाएं दही मिर्ची, नोट करें रेसिपी

राजस्थान की पारंपरिक दही मिर्च को काफी पसंद किया जाता है. हरी मिर्च तीखेपन और…

Last Updated: April 4, 2026 18:00:11 IST

धोनी ने मैदान के बीचों-बीच ऐसा क्या किया? चारों तरफ होने लगी चर्चा; वीडियो हो रहा वायरल

MS Dhoni Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.…

Last Updated: April 4, 2026 17:52:02 IST

‘ये बहुत…’, चुनावी रैली में किसे देख आगबबूला हुए विजय? किया कुछ ऐसा कि वायरल हुआ वीडियो

Actor Vijay: साउथ अभिनेता इन दिनों तमिलनाडु में होने वाले चुनाव के लिए जोरों-शोरों से…

Last Updated: April 4, 2026 17:44:32 IST

Optical Illusion: 73 के बीच छिपा है 37, तेज नजर वाले भी हुए फेल, क्या आप ढूंढ़ सकते हैं?

ऑप्टिकल इल्यूजन दिमागी कसरत का शानदार उदाहरण है. यहां एक ब्लॉक में नंबर दिए गए…

Last Updated: April 4, 2026 17:35:16 IST

पेट्रोल-एलपीजी सिलेंडर और भारतीयों की मदद, मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत सरकार ने उठाए ये कदम

Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर…

Last Updated: April 4, 2026 17:15:22 IST

Raghav Chadha: पद छीना, बोलने का समय रोका… फिर भी नहीं झुके राघव चड्डा; वीडियो के जरिए AAP को दिया करारा जवाब

AAP vs Raghav Chadha: राघव चड्ढा ने X पर अपना बचाव करते हुए कहा कि…

Last Updated: April 4, 2026 18:34:22 IST