<
Categories: बिज़नेस

इंडिगो एयरलाइंस की बढ़ी मुश्किलें! एक महीने में 1232 उड़ाने की गई रद्द; अब DGCA ने मांगा जवाब!

Indigo flight cancellation: डीजीसीए ने एयरलाइन को मुख्यालय में तत्काल रुप में पेश होने के लिए कहा है. DGCA ने मौजूदा स्थिति की पूरी जानकारी देने और रद्दीकरण को कम करने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग की है.

Indigo flight cancellation: भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) इन दिनों संकट से जूझ रही है. लोग उसकी विश्वसनीयता और समय की पाबंदी को लेकर कई तरह के सवाल उठा रहे हैं. विमानन नियामक डीजीसीए (DGCA) ने आंकडे जारी कर जानकारी दी कि इंडिगो ने एक महीने की भीतर1,232 उड़ानें रद्द की है. इसके साथ ही एयरस्पेस प्रतिबंधों (258), एटीसी सिस्टम फेलियर (92) और कई अन्य कारण के चलते (127) उड़ाने रद्द की. जिसका सीधा असर अब एयरलाइन के समय पर उड़ान भरनी की क्षमता पर हो रहा है. यह अक्तूबर में 84.1% था, जो नवंबर में गिरकर करीब 67.70 प्रतिशत रह गया. 

एक महीने में 1000 से ज्यादा उड़ाने रद्द

डीजीसीए ने एयरलाइन को तत्काल मुख्यालय में पेश होने का आदेश दिया है. साथ ही स्थिति की पूरी जानकारी देने और देरी को कैसे कम करें, इसको लेकर विस्तृत जानकारी और कार्ययोजना प्रस्तुत करने का आदेश दिया है. इसके अलावा यात्रियों को सलाह दी गई है कि असुविधा से बचने के लिए हवाई अड्डे पर जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चैक कर लें.

किस कारण रद्द की गई उड़ाने?

इंडिगो एयरलाइन में देरी और रद्दीकरण के पीछे एक अहम वजह चालक दल (Crew) की कमी है. यह समस्या तब से शुरु हुई है, जब से पिछले महीने में संशोधित उड़ान ड्यूटी समय सीमा (FDTL) मानदंडों को लागू किया गया. इन नए नियमों में चालक दल के लिए ज़्यादा आराम के घंटे तय किए गए. अधिक मानवीय रोस्टर अनिवार्य कर दिए गए हैं. हालांकि, इन सख्त नए मानदंडों के अनुसार इंडिगो अपने विशाल नेटवर्क को व्यवस्थित करने के लिए संघर्ष करता नजर आ रहा है. जिसके कारण पायलट उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं और उड़ान रद्द की जा रही है. 

इंडिगो ने एक बयान जारी कर कहा कि इस गड़बड़ी को नियंत्रित करने के लिए शेड्यूल में कुछ बदलाव किए हैं. इंडिगों के अनुसार, ये नियम 48 घंटों तक लागू किए जाएंगे. ताकी एयरलाइन को अपने परिचालन को सामान्य बनाने और पाबंदी को धीरे-धीरे नॉर्मल किया जा सकें.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में बतौर कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। इस फील्ड में काम करते हुए करीब 2 साल पूरे हो चुके हैं। इससे पहले जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बॉलीवुड लाइफ हिंदी (जी न्यूज) से की थी। एंटरटेनमेंट की खबरों पर अच्छी खासी पकड़ है। इसके अलावा क्राइम, राजनीति और लाइफस्टाइल की खबरे लिखने में पारंगत हैं।

Recent Posts

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST