<
Categories: बिज़नेस

होर्मुज स्ट्रेट में भारत को राहत, ईरान ने 4 देशों के लिए बदले नियम, क्या अब आसान होगी तेल की सप्लाई?

ईरान ने भारत समेत 4 देशों के जहाजों को होर्मुज से गुजरने में छूट देने की बात कही है. जानिए इससे भारत की तेल और गैस सप्लाई पर क्या असर होगा.

 Iran India Relations:  ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. खबरों के मुताबिक, ईरान ने भारत, चीन, इराक और कतर के जहाजों को पारगमन प्रतिबंधों से छूट देने की बात कही है. भारत के लिए यह खबर राहत देने वाली हो सकती है, क्योंकि देश अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल और बड़ी मात्रा में प्राकृतिक गैस दूसरे देशों से आयात करता है. हालांकि, इस फैसले का मतलब यह नहीं है कि भारत को तेल और गैस की सप्लाई तुरंत सामान्य हो जाएगी.

3 नवंबर को ईरान की संसद के सदस्य अमीर हयात मुकद्दम ने इस छूट की जानकारी दी थी. वह ईरान की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के उपाध्यक्ष हैं. उनके मुताबिक, भारत को दवाइयों के आयात में आसानी के लिए यह छूट दी गई है, जबकि चीन को राजनीतिक समर्थन के मकसद से राहत मिली है.

हालांकि, भारतीय और चीनी जहाजों को इस रास्ते से गुजरने के लिए ट्रांजिट फीस देनी पड़ सकती है. वहीं, कतर के जहाजों को बिना शुल्क गुजरने की बात कही गई है. अभी तक इस व्यवस्था की शर्तों, पात्र जहाजों और इसकी समयसीमा को लेकर कोई औपचारिक सरकारी आदेश सामने नहीं आया है.

भारत के लिए क्यों अहम है होर्मुज जलडमरूमध्य?

होर्मुज जलडमरूमध्य ईरान और ओमान के बीच स्थित एक संकरा समुद्री रास्ता है. इसके जरिए खाड़ी देशों से दुनिया के कई देशों तक कच्चा तेल और गैस पहुंचाई जाती है.

भारत अपनी जरूरत का करीब 88.7 फीसदी कच्चा तेल आयात करता है. ऐसे में इस रास्ते पर किसी भी तरह की रुकावट से तेल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है. इससे भारत का आयात बिल बढ़ने और पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दबाव पड़ने का खतरा रहता है.

अमेरिकी एनर्जी इंफॉर्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, 2025 की दूसरी तिमाही में इस रास्ते से रोजाना करीब 2.1 करोड़ बैरल तेल गुजरता था. 2026 की दूसरी तिमाही में यह घटकर 49 लाख बैरल प्रतिदिन रह गया.

LNG सप्लाई को लेकर भी भारत की चिंता

भारत के लिए सिर्फ कच्चा तेल ही नहीं, बल्कि प्राकृतिक गैस की सप्लाई भी महत्वपूर्ण है. देश अपनी जरूरत की LNG यानी लिक्विफाइड नेचुरल गैस का बड़ा हिस्सा आयात करता है.इसमें कतर की अहम भूमिका है. GAIL की मई 2026 की निवेशक रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में भारत के कुल LNG आयात में कतर की हिस्सेदारी करीब 46 फीसदी थी.

क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल और गैस?

ईरान की ओर से दी गई छूट से कुछ भारतीय जहाजों को राहत मिल सकती है, लेकिन इससे पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें तुरंत कम होने की गारंटी नहीं है. इसके लिए जहाजों को सुरक्षित रास्ता, बीमा और नियमित सप्लाई मिलना जरूरी है.

यह भी पढ़ें:  कच्चे तेल में 9% की गिरावट, भारत के लिए राहत की खबर, क्या अब कम होगी महंगाई की मार? 

Lalit Rai

Recent Posts

Virat Kohli Birthday: मेहनत, जुनून और आत्मविश्वास… विराट कोहली के ये 10 विचार बदल सकते हैं आपकी सोच

Virat Kohli Birthday पर जानिए किंग कोहली के 10 प्रेरक विचार. मेहनत, आत्मविश्वास, फिटनेस और…

Last Updated: November 5, 2026 12:12:09 IST

Century Plyboards के शेयरों में क्यों मची बिकवाली? मुनाफा 46% बढ़ा, फिर भी शेयरों में गिरावट, फरवरी की ऊंचाई से 25% नीचे आया स्टॉक

Century Plyboards का Q2 मुनाफा 46% बढ़ा और रेवेन्यू रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, लेकिन शानदार…

Last Updated: November 5, 2026 12:02:04 IST

Delhi Building Collapse: दिल्ली में एक और इमारत ढही, चावड़ी बाजार में गिरी तीन मंजिला बिल्डिंग; एक दिन पहले भी हुआ हादसा

Delhi Building Collapse: दिल्ली में एक बार फिर एक इमारत ढह गई, जिसके बाद इलाके…

Last Updated: November 5, 2026 11:58:31 IST

Dead Frog In Hostel Food: सब्जी में मरा हुआ मेंढक, हॉस्टल में ऐसा खाना देखकर कांप उठीं छात्राएं; पूरी यूनिवर्सिटी में मच गया बवाल!

Dead Frog Found in Hostel Food: उत्कल यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल की सब्जी में मरा…

Last Updated: November 5, 2026 11:18:03 IST

Caught On Camera: कन्नौज में दिल दहला देने वाली वारदात! पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, क्या था कारण?

Caught On Camera: उत्तर प्रदेश के कन्नौज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: November 5, 2026 11:21:38 IST

Lenskart के शेयरों में 6% से ज्यादा की तेजी, 52 हफ्ते के नए हाई पर पहुंचा स्टॉक; मुनाफा 122% बढ़ा

फाइनेंशियल ईयर 2027 की दूसरी तिमाही में Lenskart का मुनाफा 122% बढ़कर ₹227 करोड़ पहुंचा.…

Last Updated: November 5, 2026 10:57:15 IST