Delhi Building Collapse: दिल्ली में एक बार फिर एक इमारत ढह गई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. कहा जा रहा है कि इसके मलबे में कई लोग दबे हो सकते हैं. जानकारी के अनुसार इस बिल्डिंग में काम चल रहा था.
दिल्ली में गिरी तीन मंजिला इमारत
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतों के ढहने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक के बाद एक सामने आ रहे हादसों ने पुरानी दिल्ली की इमारतों की सुरक्षा और उनकी जर्जर हालत पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अभी चांदनी चौक की 160 साल से ज्यादा पुरानी ऐतिहासिक टाउन हॉल इमारत के ढहने की घटना चर्चा में थी कि गुरुवार सुबह चावड़ी बाजार में एक और बड़ा हादसा हो गया. यहां निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है.
अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना गुरुवार सुबह करीब 9:50 बजे पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सितारा में हुई. निर्माणाधीन इमारत के अचानक गिरने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं. राहत और बचाव कार्य के लिए कम से कम छह गाड़ियां लगाई गई हैं. इनमें पानी के टैंकर और बचाव वाहन भी शामिल हैं.
#WATCH | Delhi: Visuals from the spot where a portion of an under construction building collapsed in Delhi’s Chawri Bazaar area. As per Delhi Police, two people have lost their lives and one is injured in the incident. https://t.co/GlOacjVLld
— ANI (@ANI) November 5, 2026
चावड़ी बाजार और चांदनी चौक दिल्ली के सबसे व्यस्त थोक बाजारों में गिने जाते हैं. दिवाली के चलते इन दिनों यहां खरीदारों और व्यापारियों की भारी भीड़ जुट रही है. ऐसे में बाजार के बीचोंबीच इमारत गिरने की घटना ने चिंता और बढ़ा दी है. मलबे में कितने लोग फंसे हैं, इसकी जानकारी बचाव अभियान के बाद ही साफ हो सकेगी.
चावड़ी बाजार हादसे से ठीक एक दिन पहले बुधवार को चांदनी चौक की ऐतिहासिक टाउन हॉल इमारत का हिस्सा भी ढह गया था. यह इमारत 160 साल से ज्यादा पुरानी है और ग्रेड-1 संरक्षित धरोहर की श्रेणी में आती है. हादसे में इमारत का अगला हिस्सा, पहली मंजिल, छत, मुख्य प्रवेश द्वार की दीवारें और ऊपर लगी घड़ी गिर गई. खास बात यह है कि यह इमारत दिल्ली नगर निगम (MCD) की संपत्ति है. साल 2011-12 में MCD ने अपना मुख्यालय यहां से दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया था. इसके बाद से परिसर लगभग खाली पड़ा है. रखरखाव की कमी के चलते यहां की खिड़कियां टूट चुकी हैं, प्लास्टर उखड़ रहा है और गलियारे जर्जर हालत में हैं.
અમદાવાદ (ગુજરાત), 4 નવેમ્બર: નવરાત્રિ મહોત્સવ દરમિયાન ખાસ કરીને અમદાવાદના ટ્રાફિક પોલીસ કર્મચારીઓ દ્વારા દર્શાવવામાં…
Ramayana Review In Hindi: 4000 करोड़ की रामायण सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. रणबीर…
8 नवंबर 2026 को दिवाली पर NSE और BSE में मुहूर्त ट्रेडिंग होगी. जानिए प्री-ओपनिंग…
Virat Kohli Birthday पर जानिए किंग कोहली के 10 प्रेरक विचार. मेहनत, आत्मविश्वास, फिटनेस और…
Century Plyboards का Q2 मुनाफा 46% बढ़ा और रेवेन्यू रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, लेकिन शानदार…
ईरान ने भारत समेत 4 देशों के जहाजों को होर्मुज से गुजरने में छूट देने…