<
Categories: बिज़नेस

Russia छोड़ पहुंचा UAE, जानें कैसे 100 बच्चों का बाप बना Dubai में अरबपति

Pavel Durov: आज हम आपको दुनिया के ऐसे आदमी के बारे में बताने जा रहे है जो न केवल 100 बच्चों का बाप है, बल्कि दुबई के सबसे अमीर लोगों में से एक है.

Pavel Durov Dubai Richest Person: दुबई (Dubai) अक्सर अपनी शानदार जीवनशैली, भव्य रियल एस्टेट और शाही परिवारों के लिए जाना जाता है. आमतौर पर इस शहर के सबसे अमीर लोग या तो शाही परिवार के सदस्य होते हैं या तेल और रियल एस्टेट के बड़े कारोबारी. लेकिन हाल की रिपोर्ट्स ने एक चौंकाने वाला तथ्य उजागर किया है कि दुबई का सबसे अमीर व्यक्ति कोई रॉयल्टी नहीं, बल्कि एक टेक्नोलॉजी अरबपति हैं. वह हैं पावेल ड्यूरोव (Pavel Durov), टेलीग्राम ऐप के संस्थापक और CEO. फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार पावेल ड्यूरोव की संपत्ति 17 अरब डॉलर से अधिक है. उनके बाद दुबई के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं हुसैन सजवानी, जो डामैक रियल एस्टेट कंपनी के मालिक हैं और उनकी संपत्ति लगभग 10 अरब डॉलर मानी जाती है.

कौन हैं पावेल ड्यूरोव ( Who is Pavel Durov)?

पावेल ड्यूरोव (Pavel Durov) का जन्म 1984 में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ था. उन्हें अक्सर रूस का मार्क जुकरबर्ग (Mark Zukerberg) कहा जाता है. पावेल ने सबसे पहले रूस का सबसे बड़ा सोशल नेटवर्क VKontakte (VK) बनाया. हालांकि, बाद में रूस की सरकार से टकराव के चलते उन्होंने अपना हिस्सा बेचकर देश छोड़ दिया. देश छोड़ने के बाद उन्होंने टेलीग्राम ऐप लॉन्च किया, जो आज दुनियाभर में 1 अरब से अधिक उपयोगकर्ताओं के साथ एक लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म बन चुका है. पावेल ड्यूरोव ने अपनी पहली वेबसाइट के यूज़र्स का निजी डेटा रूस सरकार को देने से इनकार किया था. इसके चलते उन पर दबाव बढ़ा और अंततः उन्होंने रूस छोड़ने का फैसला किया.

कैसे बने 100 संतानों के पिता?

रूस में टेलीग्राम को 2018 से 2021 तक बैन कर दिया गया था. इसी दौरान पावेल और उनके भाई निकोलाई ने TON ब्लॉकचेन सिस्टम के लिए 1.7 अरब डॉलर जुटाए, लेकिन अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) की पाबंदी के कारण इसे बंद करना पड़ा. पावेल ने 2021 में फ्रांसीसी नागरिकता भी प्राप्त की, लेकिन वर्तमान में वह दुबई में रह रहे हैं. उनके निजी जीवन की बात करें तो उनके दो पूर्व साथी हैं, जिनसे उनके पांच बच्चे हैं. साथ ही उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने स्पर्म डोनेट किया है, जिससे उनकी 100 संतानें पैदा हुई हैं.

कैसे बने अरबपति?

हालांकि टेलीग्राम अभी भी मुफ्त में उपलब्ध है, लेकिन 2022 में पावेल ने टेलीग्राम प्रीमियम फीचर शुरू किया. यह फीचर पेड यूज़र्स को अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान करता है. इसी नए बिजनेस मॉडल और प्लेटफॉर्म के बढ़ते मूल्यांकन ने पावेल ड्यूरोव को दुनिया के सबसे अमीर टेक्नोलॉजी उद्यमियों में शामिल कर दिया.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

ऋषभ पंत ने किया ऐसा काम, जिसे देख इमोशनल हुए LSG के मालिक संजीव गोयनका, वायरल हुआ खास मोमेंट

Sanjeev Goenka Emotional: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत…

Last Updated: April 6, 2026 10:52:33 IST

दिल्ली में पहली बार होगी पेड़ों की गणना, केंद्र ने जारी किए ₹2.9 करोड़; 3 चरणों में पूरा होगा काम

Delhi Tree Census: दिल्ली में पहली बार पेड़ों की गिनती की जाएगी. जिसके लिए केंद्र…

Last Updated: April 6, 2026 10:49:06 IST

राज कपूर से ‘नफरत’ 38 साल कमरे में गुजारे, भारत की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों किया

Suchitra Sen Controversy: एक्ट्रेस सुचित्रा सने ने हिंदी सिनेमा के महान शो-मैन राज कपूर संग…

Last Updated: April 6, 2026 10:50:03 IST

SDM Jyoti Maurya: फिर जागी मोहब्बत! एक हुए SDM ज्योति मौर्या और पति आलोक, हर सुबह होगी अब साथ

SDM Jyoti-Alok Maurya: उत्तर प्रदेश की मशहूर और अक्सर चर्चाओं में रहीं  SDM ज्योति मौर्य…

Last Updated: April 6, 2026 10:38:49 IST

Delhi Gold Price 6 April: सोने की कीमतों ने मचाई खलबली! दिल्ली में आज खरीदें या करें इंतजार?

Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…

Last Updated: April 6, 2026 10:19:22 IST

CSK की लगातार 7वीं शिकस्त… मैच के बाद छलका ऋतुराज गायकवाड़ का दर्द, इस खिलाड़ी को बताया दोषी

Ruturaj Gaikwad: IPL 2026 में लगातार तीसरी हार के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़…

Last Updated: April 6, 2026 10:17:43 IST