<
Categories: बिज़नेस

Loan Reject Reasons: लाखों रुपये सैलरी होने के बाद भी नहीं मिल रहा बैंक से लोन? रिजेक्ट होने के पीछे हो सकते हैं ये कारण

बैंक केवल आपकी सैलरी नहीं देखते, बल्कि यह भी जांचते हैं कि आपकी इनकम कितनी स्थिर है, आप पहले लिए गए लोन या क्रेडिट कार्ड का भुगतान समय पर करते रहे हैं या नहीं. चलिए जानते हैं लोन रिजेक्ट होने के पीछे के कुछ सामान्य कारणों के बारे में.

Loan Reject Reasons: आज के समय लोन लेना एक आम काम हो गया है. कई बार फाइनेंशियल क्राइसेस के चलते लोगों को पैसों की जरूरत पड़ जाती है, जिसके लिए वह लोन लेता है. हालांकि, कुछ लोग बिजनेस या फिर बड़ी कार लेने के लिए लोन लेते हैं. हालांकि, आपके सभी दस्तावेज सही हैं तो ऐसे में आपका लोन अप्रूव हो जाता है, लेकिन कई बार आपने देखा होगा कि लोन का आवेदन करने के बाद बैंक से उसे रिजेक्ट कर दिया जाता है. आमतौर पर लोगों को ऐसा लगता है कि अगर उनकी मासिक सैलरी अच्छी है या वे लाखों रुपये कमा रहे हैं, तो बैंक बिना किसी परेशानी के लोन अप्रूव हो जाता है. लेकिन, वास्तव में देखा जाए तो ऐसा नहीं होता है.

बैंक केवल आपकी सैलरी नहीं देखते, बल्कि यह भी जांचते हैं कि आपकी इनकम कितनी स्थिर है, आप पहले लिए गए लोन या क्रेडिट कार्ड का भुगतान समय पर करते रहे हैं या नहीं. चलिए जानते हैं लोन रिजेक्ट होने के पीछे के कुछ सामान्य कारणों के बारे में. 

1. खराब क्रेडिट स्कोर

किसी भी तरह के लोन लेने के लिए आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होना बेहद जरूरी माना जाता है. लोन रिजेक्ट होने का सबसे बड़ा और आम कारण खराब क्रेडिट स्कोर हो सकता है. क्रेडिट स्कोर बताता है कि आप लोन को कितनी जल्दी और बिना किसी झंझट के भर सकते हैं. समय पर ईएमआई और क्रेडिट कार्ड बिल जमा न करने से स्कोर प्रभावित हो सकता है. कम क्रेडिट स्कोर होने पर बैंक को समय से भुगतान नहीं होने का डर लगता है. 

2. स्टेबल इनकम नहीं होना

अगर आपका लोन बैंक द्वारा रिजेक्ट हो गया है तो ऐसे में कई बार स्टेबल इनकम नहीं होना भी एक कारण हो सकता है. कई बार अच्छी सैलरी या फिर फ्रीलैंसिंग काम करके अच्छा पैसा क्रेडिट हो रहा है तो भी बैंक लोन नहीं देता है. दरअसल, बैंक यह सुनिश्चित करता है कि हर महीने आपके बैंक अकाउंट में एक स्टेबल यानि स्थिर इनकम आ रही है या फिर नहीं भले ही वह कम क्योंं न हो. 

3. एक साथ कई जगह लोन के लिए आवेदन करना

अगर आप बैंक से लोन ले रहे हैं तो ऐसे में बैंक यह भी देखता है कि आपने एक साथ कई जगहों पर तो लोन लेने के लिए आवेदन तो नहीं किया है. कई लोग जल्दी लोन पाने के लिए एक साथ कई बैंकों में आवेदन कर देते हैं. बैंक द्वारा क्रेडिट जांच की जा सकती है. अगर आपने लोन के लिए कई जगहों पर आवेदन कर रखा है तो ऐसे में संभव है कि आपका लोन रिजेक्ट कर दिया जाएगा. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 18:14:56 IST