<
Categories: धर्म

Panchak 2026 Date: 31 जुलाई से 4 अगस्त तक रहेगा पंचक,कांवड़ यात्रा से जुड़े बदल जाएंगे ये नियम; जानिए क्या करें और क्या नहीं?

Sawan Panchak Date: 31 जुलाई 2026 से पंचक शुरू हो रहा है. जानिए पंचक की तिथि, कांवड़ यात्रा से जुड़ी मान्यताएं, किन कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है और ज्योतिष शास्त्र क्या कहता है.

Panchak 2026: सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही श्रद्धालु पूजा-पाठ, व्रत और कांवड़ यात्रा में जुट जाते हैं. इसी बीच 31 जुलाई से पंचक भी शुरू होने जा रहा है. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार पंचक के दौरान कुछ कार्यों को करने से बचने की सलाह दी जाती है. खासतौर पर कांवड़ यात्रा से जुड़े कुछ नियम इस दौरान अधिक महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि यानी 31 जुलाई 2026, शुक्रवार से पंचक की शुरुआत होगी. यह 4 अगस्त 2026 तक रहेगा. इसके बाद सावन का दूसरा पंचक 27 अगस्त से 1 सितंबर तक रहेगा.ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार से शुरू होने वाला पंचक चोर पंचक कहलाता है. मान्यता है कि इस दौरान धन हानि, चोरी या अनावश्यक नुकसान की आशंका बढ़ सकती है. इसलिए लोग इस समय कुछ विशेष सावधानियां बरतते हैं.

पंचक में कांवड़ यात्रा को लेकर क्या मान्यता है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पंचक के दौरान बांस से बनी नई कांवड़ तैयार करना या उसे खरीदना शुभ नहीं माना जाता. हरिद्वार के तीर्थ पुरोहितों के अनुसार इस वजह से कई श्रद्धालु पंचक के दौरान नई बांस की कांवड़ नहीं उठाते.हालांकि, आजकल बड़ी संख्या में श्रद्धालु धातु, फाइबर या अन्य सामग्री से बनी कांवड़ का उपयोग करते हैं. ऐसी स्थिति में उनकी यात्रा सामान्य रूप से जारी रहती है. इसे धार्मिक परंपरा माना जाता है, कोई अनिवार्य नियम नहीं.

इन कामों से भी बचने की सलाह

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार पंचक के दौरान कुछ कार्यों को टालना शुभ माना जाता है. इनमें शामिल हैं-

  • बांस या लकड़ी खरीदना.
  • घर की छत पर लिंटर डलवाना.
  • मकान में पेंट या बड़े निर्माण कार्य शुरू करना.
  • चारपाई बुनना, खोलना या तैयार कराना.
  • दक्षिण दिशा की यात्रा, यदि उसे टाला जा सके.
  • इन मान्यताओं का पालन श्रद्धा और पारंपरिक विश्वास के आधार पर किया जाता है.

क्या सभी लोगों के लिए नियम अनिवार्य हैं?

धर्माचार्यों का कहना है कि पंचक से जुड़े नियम मुख्य रूप से पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित हैं. यदि किसी जरूरी काम, नौकरी, यात्रा या अन्य कारण से इन कार्यों को करना पड़े, तो उसे रोका नहीं जाता. ऐसे मामलों में श्रद्धा के अनुसार पूजा या शुभ संकल्प लेकर कार्य किया जा सकता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

. दिल्ली के नजफगढ़ में फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; 25 दमकल गाड़ियां मौके पर

Delhi Najafgarh Factory Fire: फिलहाल, किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर…

Last Updated: November 8, 2026 21:16:54 IST

Love Rashifal 09 November 2026: सिंगल को प्रपोज करेगा लव पार्टनर, शादी के लिए कौन बोलेगा ‘हां’ पढ़िये सभी 12 राशियों की लव लाइफ का हाल

Love Rashifal 09 November 2026 Today Horoscope: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, सोमवार (09 नवंबर 2026)…

Last Updated: November 8, 2026 20:33:10 IST

Caught on CCTV: जगदलपुर में महिलाओं की धूम-3 ने मचाया बवाल, दुकानदार बातों में फंसाया, फिर 1 करोड़ 74 लाख का सोना लेकर हुईं फरार

Jagdalpur Gold Jewellery Theft: रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाएं बच्चों के साथ कस्टमर बनकर मोती ज्वेलर्स…

Last Updated: November 8, 2026 18:26:43 IST

UP Crime: प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी बहन, भाइयों ने घोंटा गला; हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव के साथ किया ऐसा काम; देख पुलिस भी दंग

UP Crime: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि फांसी लगाने से पहले उसका गला घोंटा गया…

Last Updated: November 8, 2026 17:29:29 IST

Kanpur House Roof Collapse: कानपुर में बड़ा हादसा: मकान की छत गिरने से 21 दिन के नवजात समेत परिवार के 3 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

Kanpur House Roof Collapse: हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और…

Last Updated: November 8, 2026 17:17:31 IST

Anant Singh Daughter Wedding VIP Guest List: PM मोदी से लेकर पवन सिंह और सोनू सूद तक, अनंत सिंह की बेटी की शादी में कौन-कौन होगा शामिल?

Anant Singh Daughter Wedding VIP Guest List: अनंत सिंह ने रविवार को अनाउंस किया कि…

Last Updated: November 8, 2026 15:16:51 IST