<

Car Smart Feature: आपकी कार में नहीं है 360-डिग्री कैमरा? पुरानी कार में भी लगवा सकते हैं ये सेफ्टी फीचर, जानें इंस्टॉलेशन का तरीका

हालांकि, पुरानी कारों में यह फीचर नहीं आते हैं, लेकिन आप बाहर से यानि आफ्टर मार्केट इसे इस्टॉल करा सकते हैं. चलिए विस्तार से जानते हैं किस तरह से आप इसे इंस्टॉल करा सकते हैं.

360 Degree Camera: आजकल नई कारों में मिलने वाले एडवांस सेफ्टी और स्मार्ट फीचर्स लोगों को काफी आकर्षित करते हैं. अब तो सरकार नई कारों में साइबर सिक्योरिटी सिस्टम लाने की तैयारी में है, जोकि कारों को हैकिंग प्रूफ बनाने में मदद करेगा. आपने देखा होगा कि कार में 360 डिग्री कैमरा होना कई तरीकों से कार के लिए फायदेमंद माना जाता है. सेफ्टी के लिहाज से यह फीचर कार में होना बेहद जरूरी होता है. पार्किंग करने के दौरान इसका इस्तेमाल करने से कार के चारों ओर का नजारा दिखने लगता है, जिससे कार को पार्क करना काफी आसान हो जाता है.

हालांकि, पुरानी कारों में यह फीचर नहीं आते हैं, लेकिन आप बाहर से यानि आफ्टर मार्केट इसे इस्टॉल करा सकते हैं. चलिए विस्तार से जानते हैं किस तरह से आप इसे इंस्टॉल करा सकते हैं. 

कैसे इंस्टॉल होता है 360 डिग्री कैमरा?

अगर आप अपनी पुरानी कार में बाहर से 360 डिग्री कैमरा इंस्टॉल कराने जा रहे हैं तो ऐसे में एक वायरिंग का काम करके इसे लगाया जाता है. इसके लिए कार के दरवाजे और डैशबोर्ड पैनल को खोलना पड़ता है, जिसके बाद वायरिंग करके कैमरा लगाया जाता है. कैमरा को आगे, पीछे और दोनों साइड के मिरर से जोड़ने के लिए वायरिंग करने की जरूरत पड़ती है. हालांकि, अगर आप इसे आफ्टर मार्केट इंस्टॉल कराने जा रहे हैं तो ऐसे में हमेशा ध्यान रखें कि किसी प्रोफेश्नल से ही कराएं ताकि वायरिंग में कोई डिफेक्ट न आए. 

इंस्टॉलेशन के दौरान किन बातों का ध्यान रखें?

360 डिग्री कैमरा को इंस्टॉल करने के लिए आपको हमेशा कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. गलत इंस्टॉलेशन पूरे सिस्टम को प्रभावित कर सकता है. इसलिए आपको केवल भरोसेमंद ब्रांड का कैमरा ही चुनना चाहिए. इसके साथ ही किसी प्रोफेशन्ल तकनीशियन से ही इंस्टॉल कराना सही रहेगा और इस बात का खास ध्यान रखें कि वायरिंग में कटिंग कम से कम हो. आपको अपनी कार में वाटरप्रूफ कैमरा सिस्टम लगाने पर जोर देना चाहिए.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST