<
Categories: बिज़नेस

अब घर बैठे मोबाइल पर देख सकेंगे Ration Card की पूरी डिटेल, Umang App में आया ‘मेरा राशन’ फीचर

माना जा रहा है कि इस नई सुविधा से देश के करीब 20 करोड़ राशन कार्ड धारकों के साथ करीब 81.35 करोड़ लोगों को फायदा मिल सकता है. अब आप राशनकार्ड से जुड़ी हर तरीके की जानकारी अपने स्मार्टफोन में रख सकेंगे.

Umang App New Feature: सरकार ने डिजिटल इंडिया की दिशा में एक बड़ा कदम आगे बढ़ाया है. सरकार द्वारा मल्टी-सर्विस ऐप उमंग (UMANG) में अब ‘मेरा राशन’ फीचर जोड़ दिया गया है. राशन कार्ड धारकों के लिए यह एक अच्छी और फायदे वाली खबर साबित हो सकती है. यह फीचर जोड़ दिए जाने से अब आपको जगह-जगह पर दस्तावेज के तौर पर अपना राशन कार्ड लेकर जाने की जरूरत नहीं है.

माना जा रहा है कि इस नई सुविधा से देश के करीब 20 करोड़ राशन कार्ड धारकों के साथ करीब 81.35 करोड़ लोगों को फायदा मिल सकता है. अब आप राशनकार्ड से जुड़ी हर तरीके की जानकारी अपने स्मार्टफोन में रख सकेंगे. 

क्या है मेरा राशन फीचर?

मेरा राशन एक डिजिटल फीचर है, जिसे ऑनलाइन यानि उमंग एप पर लाया गया है. इस फीचर के जरिए लोग अपने राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी को अपने फोन में देख सकेंगे. इस फीचर के जरिए आप अपने राशन कार्ड का नंबर डालकर यह तक पता लगा सकते हैं कि आपको आपके कोटे के तहत कितना राशन मिलना है. आप चाहें तो इससे अपने पुराने राशन कार्ड का इतिहास न केवल देख सकते हैं बल्कि, ऑनलाइन ट्रैक भी कर सकते हैं. इस फीचर को आप उमंग ऐप का इस्तेमल करके आसानी से देख सकते हैं. इस फीचर के जरिए आप अपने आस-पास के राशन की दुकान का भी पता लगा सकते हैं. 

कैसे करें फीचर का इस्तेमाल?

मेरा राशन फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले प्ले स्टोर से उमंग ऐप डाउनलोड करनी है. इसके बाद ऐप खोलकर मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें. अब आपको आगे के लिए अपना 4 अंकों का MPIN सेट कर लेना है. इसके बाद मेरा राशन फीचर सर्च करें और अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करें. इसके बाद आप इस फीचर का लाभ उठा सकते हैं.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

कब लागू हुआ था पहला पे कमिशन? कितनी बढ़ी थी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी

Pay Commission History: जनवरी 1946 में श्रीनिवास वरदाचारी की चेयरमैनशिप में बना पहला पे कमीशन…

Last Updated: March 31, 2026 11:02:45 IST

Best Cars Under 7 Lakh: 7 लाख के बजट लेनी है कार, ये रहे शानदार विकल्प, फीचर्स भी हैं दमदार!

Best Cars Under 7 Lakh: भारतीय बाज़ार में कई शानदार कारें मौजूद हैं, जिनमें से…

Last Updated: March 31, 2026 10:51:26 IST

Breathing Problem: काम के दौरान सांस फूलती है? क्यों हो सकता है खतरनाक, बचाव के आसान उपाय

Shortness Of Breath: अक्सर सीढ़ियां चढ़ते समय या तेज दौड़ या ज्यादा शारीरिक गतिविधियों के…

Last Updated: March 31, 2026 10:50:36 IST

Mahavir Jayanti 2026: आज के दिन जानें भगवान महावीर के वो उपदेश जो बदल सकते हैं आपकी सोच

Mahavir Jayanti 2026: इस वर्ष महावीर जयंती का पर्व मंगलवार यानी आज मनाया जा रहा…

Last Updated: March 31, 2026 10:49:45 IST

आज चांदी का भाव 31 मार्च 2026: चांदी के दाम पर बड़ा सस्पेंस! आज मिलेगी राहत या जेब पर पड़ेगा भारी झटका?

Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…

Last Updated: March 31, 2026 10:43:43 IST

Delhi Gold Price: आज सोना देगा मुनाफा या कराएगा नुकसान? दिल्ली के रेट्स ने बढ़ाई धड़कनें

Delhi Gold Price Today: इस हफ्ते अब तक, सोने की कीमतों में काफी गिरावट देखने…

Last Updated: March 31, 2026 10:43:11 IST