<
Categories: धर्म

Mahavir Jayanti 2026: आज के दिन जानें भगवान महावीर के वो उपदेश जो बदल सकते हैं आपकी सोच

Mahavir Jayanti 2026: इस वर्ष महावीर जयंती का पर्व मंगलवार यानी आज मनाया जा रहा है, जिसे जैन धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है. यह दिन भगवान महावीर के जन्म की स्मृति में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है.

Mahavir Jayanti 2026: महावीर जयंती का पर्व हर साल जैन धर्म में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. साल 2026 में यह पावन दिन 31 मार्च, मंगलवार को मनाया जा रहा है. यह दिन जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो सत्य, अहिंसा और प्रेम का संदेश देता है.

भगवान महावीर का जन्म ईसा पूर्व 599 में बिहार के वैशाली के पास स्थित कुंडलपुर में एक राजघराने में हुआ था. उन्होंने 30 वर्ष की आयु में सांसारिक जीवन त्यागकर तप और साधना का मार्ग अपनाया. अपने जीवन में उन्होंने ऐसे कई सिद्धांत दिए, जो आज भी लोगों को सही दिशा दिखाते हैं.

पंच महाव्रत (महावीर जी के पांच मुख्य सिद्धांत)

1. अहिंसा
महावीर स्वामी का सबसे बड़ा संदेश अहिंसा है. उनका मानना था कि किसी भी जीव को मन, वचन और कर्म से कष्ट न देना ही सच्चा धर्म है. जियो और जीने दो उनका प्रसिद्ध संदेश है.

2. सत्य
हमेशा सच बोलना और ईमानदारी से जीवन जीना बहुत जरूरी है. महावीर जी के अनुसार शांत मन और सकारात्मक सोच के साथ बोला गया सत्य जीवन को सफल बनाता है.

3. अस्तेय
बिना अनुमति किसी की वस्तु लेना गलत है. लालच से दूर रहकर और ईमानदारी से जीने वाला व्यक्ति ही सच्ची खुशियों को प्राप्त करता है.

4. ब्रह्मचर्य
इंद्रियों पर नियंत्रण और संयमित जीवन ही ब्रह्मचर्य का अर्थ है. इससे व्यक्ति सही रास्ते पर चलता है और मन स्थिर रहता है.

5. अपरिग्रह
अनावश्यक वस्तुओं और इच्छाओं का संग्रह न करना ही अपरिग्रह है. महावीर जी के अनुसार, अधिक मोह और लालच ही दुख का कारण बनते हैं.

भगवान महावीर के प्रमुख उपदेश

  • हर जीव के प्रति दया और करुणा रखना ही सच्ची अहिंसा है.
  • इंसान अपने कर्मों और गलतियों के कारण दुखी होता है, इसलिए खुद को सुधारना जरूरी है.
  • अपने अंदर के लालच, घमंड और द्वेष पर नियंत्रण पाना सबसे बड़ी जीत है.
  • सच्चा सुख बाहर नहीं, बल्कि हमारे अंदर ही होता है.
  • हर व्यक्ति अपने प्रयासों से ऊंचाई तक पहुंच सकता है और दिव्यता को प्राप्त कर सकता है.

महावीर जयंती केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का संदेश है. भगवान महावीर के सिद्धांत आज के समय में भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं, जितने पहले थे. अगर हम उनके बताए रास्ते पर चलें, तो जीवन में शांति और संतुलन बना सकते हैं.

  Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Vivo T5 Lite 44W 5G vs Oppo Find X10: कौन से फोन में मिलेंगे स्मार्ट और एडवांस फीचर्स? किसमें मिलेगा अच्छा कैमरा

दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…

Last Updated: May 30, 2026 21:47:34 IST

Yamaha FZX vs Jawa 42: पावर से लेकर परफॉर्मेंस तक कौन किससे बेहतर? किसमें मिलेंगे लेटेस्ट फीचर्स

दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…

Last Updated: May 30, 2026 22:19:51 IST

इश्क, रफ्तार और मौत! दरोगा की क्रेटा ने पलभर में कुचल दी 3 जिंदगियां, लखनऊ हादसे पर मचा बवाल

Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…

Last Updated: May 30, 2026 19:24:50 IST

यूनिफार्म सिविल कोड सभी भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में होगा लागू ! केन्द्र सरकार की नई पहल

UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…

Last Updated: May 30, 2026 18:57:46 IST

UP पुलिस का साहसिक कार्य, 1 लाख के इनामी बदमाश एहसान को किया ढ़ेर

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…

Last Updated: May 30, 2026 18:53:40 IST

केन्द्र सरकार की नई पहल, अब हवाई जहाज से पहुंचेगा NEET परीक्षा का पेपर

NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…

Last Updated: May 30, 2026 18:51:54 IST