<
Categories: बिज़नेस

Mobile Phone Purchase Tips: मोबाइल फ़ोन खरीदते समय ध्यान रखें ये 10 बातें, वरना पड़ सकता है पछताना

Mobile Phone Purchase Tips: अगर आप भी नया मोबाइल फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस स्टोरी को जरूर पढ़ लें. खासतौर से इन 6 बातों का जरूर ध्यान रखें, जिससे भविष्य में आपको दिक्कत नहीं होगी.

Mobile Phone Purchase Tips: आज कल लोगों के लिए मोबाइल फोन रखना जरूरत से कहीं अधिक मजबूरी हो गया है. अगर आप इस डिवाइस को अपने साथ नहीं रखेंगे तो पूरी दुनिया से कट जाएंगे. मोबाइल फोन बेचने के लिए कंपनियां तरह-तरह के दावे करती हैं, लेकिन कई बार सच्चाई इसके उलट होती है.  आज के समय में मोबाइल फोन खरीदने के दौरान कैमरा, एंटरटेनमेंट, बैंकिंग और कामकाज का भी ध्यान रखना पड़ता है. अगर आप भी मोबाइल खरीदने की सोच रहे हैं तो कुछ अहम फैक्टर्स को ध्यान में रखना जरूरी है.

क्या है कैमरा का मेगापिक्सल?

आजकल लोग मोबाइल फोन सिर्फ बात करने के लिए नहीं बल्कि फोटो खींचने के लिए भी खरीदते हैं. ऐसे में फोन खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातें जान लेना चाहिए, जिससे आपको पछतावा नहीं हो. इसमें सबसे जरूरी फीचर्स होता है-कैमरा में मेगापिक्सल. फोटो की क्वालिटी सिर्फ मेगापिक्सल पर ही निर्भर नहीं करती है, बल्कि इसके लिए सेंसर का साइज और अपर्चर भी अहम होता है. अगर आप कम रोशनी में भी अच्छी फोटो खींचना चाहते हैं तो इसके लिए बड़ा सेंसर और छोटा अपर्चर नंबर होना चाहिए. इसमें यह बात भी जान लें कि 1MP मतलब 10 लाख पिक्सल होता है. इस तरह 50MP मतलब 5 करोड़ पिक्सल है. 

रिफ्रेश रेट भी होता है जरूरी

मोबाइल फोन को उसका स्क्रीन भी आकर्षक बनाता है. रिफ्रेश रेट यह बताता है कि स्क्रीन एक सेकेंड में कितनी बार खुद को अपडेट करती है. 60Hz का मतलब 60 बार या 60 सेकेंड होता है. ऐसे में 90Hz/120Hz यानी अधिक स्मूद एनीमेशन और स्क्रालिंग होता है. 144 Hz/165Hz का मतलब है कि गेमिंग के लिए स्मूद रहेगा. फोन का प्रोसेसर और गेम दोनों सपोर्ट करना चाहिए. 

कैमरा भी होना चाहिए आकर्षक

Primary: किसी भी मोबाइल फोन में यह मेन कैमरा होता है. यह अच्छी क्वालिटी भी देता है.
Utrawide: इससे यूजर कैमरे को अधिक चौड़ा एंगल कवर कर सकता है. अगर ग्रुप फोटो या लैंडस्केप के लिए यह बहुत ही अच्छा रहता है.
Telephoto: इसमें दूर की चीजें भी साफ और स्पष्ट दिखाई देती हैं. फोटो भी पोट्रेट क्वालिटी में आती है. ऐसे में कैमरा 2x, 3x और 5x जूम देता है.

एमोलेड-एलसीडी में अंतर जानना जरूरी

मोबाइल  फोन लेते समय एमोलेड और एलसीडी में अंतर करना जरूरी  होता है.  LCD मतलब ट्रेडिशनल डिस्प्ले होता है. इसमें सस्ता और बैकलाइट इस्तेमाल होता है. इसकी रोशनी एक तरह ट्यूबलाइट की तरह होती है.  वहीं AMOLED इसकी विशेषता यह होती है कि यह प्रत्येक पिक्सल खुद रोशन करता है. इससे कलर असली लगते हैं और पावर भी कम खर्च होती है. फिल्में और सीरीज देखने के दौरान गहरे कॉन्ट्रास्ट के लिए एमोलेड अच्छा होता है. 

प्रोसेसर का भी रखें ध्यान

किसी भी मोबाइल फोन में प्रोसेसर बेहद अहम होता है. प्रोसेसर ही फोन की स्पीड और क्षमता तय करता है. फिलहाल snapdragon 8 Elite Gen 5 और Dimensity 9500 टॉप लेवल माने जाते हैं. प्रोसेसर के साथ-साथ चिप का साइज भी फोन के लिए जरूरी होता है. यह नैनोमीटर में होता है. यह 3 nm चिप 4nm से आगे मानी जाती है. 

IP Rating पर भी दें ध्यान

फोन खरीदते समय IP रेटिंग की जानकारी होनी जरूरी है. यह पानी और धूल से फोन को सुरक्षा प्रदान करता है. IP68 को अच्छी IP रेटिंग माना जाता है. यह फोन अगर 15 फीट पानी में भी 30 मिनट तक टिक सकता है. IP रेटिंग फोन की गारंटी नहीं होता है, बल्कि यह एक तरह से सुरक्षा प्रदान करता है. 

eSIM

ई-सिम (eSIM) डिजिटल सिम होती है जो आपके फोन, टैबलेट या स्मार्टवॉच में सीधे एम्बेडेड होती है. इससे सिम कार्ड की जरूरत नहीं पड़ती. ई-सिम का उपयोग करके यूजर एक ही डिवाइस पर कई नंबर और प्लान रख सकते हैं और नेटवर्क बदलने में आसानी होती है.

RAM & स्टोरेज

गेमर्स के लिए 8GB या 12GB RAM बेहतर है, जबकि मल्टीटास्किंग के लिए कम से कम 6GB RAM और 128GB स्टोरेज अच्छी रहेगी. 

बैटरी

बेटरी की बात करें तो कम से कम 4000 mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट ज़रूरी है. जानकारों की मानें तो 25W या 33W फास्ट चार्जर अच्छा है.

ऑपरेटिंग सिस्टम (OS)

लेटेस्ट Android या iOS चुनें और सॉफ्टवेयर अपडेट्स की गारंटी देखें. इसके साथ ही भविष्य के लिए 5G कनेक्टिविटी ज़रूर देखें. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद पहली एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, पैपराजी से हाथ जोड़कर क्या कहा?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आए. दोनों…

Last Updated: February 27, 2026 16:55:09 IST

Anupama Spoiler 27 Feb 2026: पाखी की अकल ठिकाने लगाएगी अनुपमा, दिवाकर पीसेगा जेल की चक्की! TRP बढ़ा देगा महा ट्विस्ट

Anupama Spoiler 27 Feb 2026: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सीरियल ‘अनुपमा’ की TRP गिरी…

Last Updated: February 27, 2026 16:53:24 IST

सूरत के AMNS कंपनी में बवाल, कर्मचारियों के प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, पुलिस ने 40 लोगों को किया गिरफ्तार

हजीरा प्लांट हिंसा: सूरत में आर्सेलर मित्तल-निप्पॉन स्टील (AM/NS) प्लांट में गुरुवार को भारी हंगामा हुआ.…

Last Updated: February 27, 2026 16:50:53 IST

नौकरों के क्वार्टर से लेकर स्टार क्लस्टर तक, एकता शाह ने खोजे छह नए गैलेक्सी क्लस्टर, सेल्समैन की लड़की कैसे बनी साइंटिस्ट?

Ekta Shah: आनंद की एकता शाह ने छह नए गैलेक्सी क्लस्टर खोजे और यूनिवर्स के…

Last Updated: February 27, 2026 16:43:46 IST

कर्नाटक: यादगीर में बाबा पर गंभीर आरोप, नाबालिग मामले में POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई

कर्नाटक निवासी स्वयंभू धर्मगुरु मल्लिकार्जुन मुथ्या के खिलाफ नाबालिग लड़की के साथ अनुचित व्यवहार के…

Last Updated: February 27, 2026 16:39:25 IST