<
Categories: गुजरात

Storm Video: गुजरात में आसमानी आफत! तिनके की तरह उड़ा बिजली का खंभा, रोंगटे खड़े कर देगा यह VIDEO

Gujarat Hailstorm Alert: गुजरात में मौसम का खौफनाक रूप! जामनगर में पल भर में गिरा 66 KV का बिजली का खंभा, आखिर अगले 48 घंटों में क्या होने वाला है? जानिए किन जिलों पर मंडरा रहा है खतरा...

Gujarat Hailstorm Alert: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण गुजरात के मौसम में अचानक बदलाव आया है. राज्य के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाएं, तूफान और ओलावृष्टि देखने को मिली है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान बारिश और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफ़ान की संभावना जताई थी और वही हुआ गुजरात के जामनगर में तूफान ने  बरपाया की 66 KV का एक विशाल बिजली का खंभा पल भर में गिर गया.

दरअसल गुजरात के जामनगर से एक वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तूफ़ान की वजह से 66 KV का एक विशाल बिजली का खंभा पल भर में गिर गया. इससे पहले कच्छ क्षेत्र में बारिश के साथ ओले भी गिरे. इसी तरह रापर में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. लखपत तालुका में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई. लखपत क्षेत्र के भीतर एकतानगर और दयापर में भी बारिश की सूचना मिली है. कल देर रात से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम के मिजाज में बदलाव देखा गया, जिससे कुछ इलाकों में तेज हवाओं के कारण नुकसान भी हुआ है.

कच्छ और रापर में बारिश और ओलावृष्टि

मौसम विभाग के अनुसार आज भी कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश जारी रह सकती है. कच्छ, द्वारका और पोरबंदर में बारिश के साथ आंधी-तूफ़ान आने की संभावना है. इसके अलावा तेज झोंकों के साथ धूल भरी हवाएँ चलने का भी पूर्वानुमान है. आज कच्छ, जामनगर, राजकोट, मोरबी, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, दीव, अमरेली, बनासकांठा, साबरकांठा और पाटन में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है.

अगले 48 घंटों में कई जिलों में बारिश की संभावना

इस बीच 20 तारीख को बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, महीसागर, पंचमहाल, दाहोद, छोटा उदयपुर, कच्छ, अमरेली और भावनगर में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है. इस बेमौसम बारिश के कारण किसान चिंतित हैं. इसके अलावा, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग ने आम जनता से सतर्क रहने की अपील की है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST