Tata Sons Chairman N Chandrasekaran Resigns: मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि चंद्रशेखरन तुरंत पद नहीं छोड़ेंगे. वह अपना मौजूदा टर्म पूरा करेंगे, जो फरवरी 2027 में खत्म हो रहा है. एन. चंद्रशेखरन 2017 से टाटा संस के चेयरमैन हैं.
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया
Tata Sons Chairman N Chandrasekaran Resigns: टाटा संस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने आज, 12 अगस्त, 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. फरवरी में, टाटा संस बोर्ड ने उन्हें फिर से चेयरमैन बनाने का फैसला टाल दिया था. यह खबर इसलिए खास है क्योंकि टाटा संस की एनुअल जनरल मीटिंग 18 अगस्त को होनी है.
मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि चंद्रशेखरन तुरंत पद नहीं छोड़ेंगे. वह अपना मौजूदा टर्म पूरा करेंगे, जो फरवरी 2027 में खत्म हो रहा है. एन. चंद्रशेखरन 2017 से टाटा संस के चेयरमैन हैं. इससे पहले, वह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के CEO थे. वह 1987 में टाटा ग्रुप में शामिल हुए थे.
चंद्रशेखरन के अगले टर्म को लेकर टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स के बीच मतभेद सामने आए थे. इस साल फरवरी में, चंद्रशेखरन को फिर से चेयरमैन बनाने का फैसला टाल दिया गया था. टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने उनकी दोबारा नियुक्ति का विरोध किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा चाहते थे कि टाटा संस कभी भी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड न हो, लेकिन चंद्रशेखरन इस शर्त से सहमत नहीं थे. खबर है कि बोर्ड में रिप्रेजेंटेशन को लेकर भी दोनों पक्षों में मतभेद थे.
IND VS NZ: रिपोर्ट में कहा गया है कि जब प्रसिद्ध कृष्णा रिहैब के लिए…
Jharkhand Crime: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…
Bigg Boss 20: हाल ही में बिग बॉस 20 में गुल्लू और नकुल धुल के…
IND vs WI 4th T20I Weather Report: हैदराबाद में भारत-वेस्टइंडीज मैच के दौरान कैसा रहेगा…
Oppo Find X10 और Find X10 Pro Max की कीमत लीक. बॉक्स लेबल पर ₹1,79,999…
पूर्व जिला परिषद सदस्य रमेश कुमार माली की पुत्री एवं बीए की छात्रा भावना ने…