Live TV
Search
Home > बिज़नेस > N Chandrasekaran Resigns: टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, इस वजह से हुआ मतभेद; जानें अंदर की बात

N Chandrasekaran Resigns: टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, इस वजह से हुआ मतभेद; जानें अंदर की बात

Tata Sons Chairman N Chandrasekaran Resigns: मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि चंद्रशेखरन तुरंत पद नहीं छोड़ेंगे. वह अपना मौजूदा टर्म पूरा करेंगे, जो फरवरी 2027 में खत्म हो रहा है. एन. चंद्रशेखरन 2017 से टाटा संस के चेयरमैन हैं.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-08-12 13:05:11

Mobile Ads 1x1

Tata Sons Chairman N Chandrasekaran Resigns: टाटा संस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने आज, 12 अगस्त, 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. फरवरी में, टाटा संस बोर्ड ने उन्हें फिर से चेयरमैन बनाने का फैसला टाल दिया था. यह खबर इसलिए खास है क्योंकि टाटा संस की एनुअल जनरल मीटिंग 18 अगस्त को होनी है.

तुरंत पद नहीं छोड़ेंगे

मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि चंद्रशेखरन तुरंत पद नहीं छोड़ेंगे. वह अपना मौजूदा टर्म पूरा करेंगे, जो फरवरी 2027 में खत्म हो रहा है. एन. चंद्रशेखरन 2017 से टाटा संस के चेयरमैन हैं. इससे पहले, वह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के CEO थे. वह 1987 में टाटा ग्रुप में शामिल हुए थे.

चंद्रशेखरन के टर्म को लेकर मतभेद 

चंद्रशेखरन के अगले टर्म को लेकर टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स के बीच मतभेद सामने आए थे. इस साल फरवरी में, चंद्रशेखरन को फिर से चेयरमैन बनाने का फैसला टाल दिया गया था. टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने उनकी दोबारा नियुक्ति का विरोध किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा चाहते थे कि टाटा संस कभी भी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड न हो, लेकिन चंद्रशेखरन इस शर्त से सहमत नहीं थे. खबर है कि बोर्ड में रिप्रेजेंटेशन को लेकर भी दोनों पक्षों में मतभेद थे.

MORE NEWS