Atiq Ahmed Son Accident Video: अतीक अहमद के बेटे अबान की झांसी सड़क दुर्घटना में मौत हुई. हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तेज रफ्तार SUV डिवाइडर से टकराकर हवा में उछलती दिखाई देती है.
Atiq Ahmed Son Accident Video: गैंगस्टर-पॉलिटिशियन अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत ने एक बार फिर अहमद परिवार को नेशनल लाइमलाइट में ला दिया है. पुलिस के मुताबिक, 21 साल के अबान की मौत 6 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के झांसी में एक रोड एक्सीडेंट में हुई थी, जब वह जिस SUV में सफर कर रहा था, वह रोड डिवाइडर से टकरा गई थी. एक और पैसेंजर की भी मौत हो गई, जबकि तीन और घायल हो गए. पुलिस एक्सीडेंट के हालात की जांच कर रही है.
वहीं अब अबान के एक्सीडेंट की वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है. इस वीडियो में अबान की कार अचानक से सड़क के राइट तरफ मुड़ती है. कार की रफ्तार वीडियो में काफी तेज नजर आ रही है. जैसे ही वह मुड़ती है, तो वह डिवाइडर से टकराकर हवा में उछल जाती है. ये वीडियो अबान की कार के पीछे की कार के एक डैशकैम में रिकॉर्ड हुआ है. जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. अबान की कार एक गाड़ी को तेज रफ्तार में ओवर टेक करती है और फिर चंद सेकेंड में पूरा खेल पलट जाता है.
अतीक के बेटे आबान की गाड़ी का एक्सीडेंट का वीडियो वायरल, इसी में उसकी मौत हुई थी pic.twitter.com/5k7rAJzEoo
— vivek tiwari (@vivekti28428598) August 12, 2026
कार जैसा ही सड़क से खिसकर नीचे उतरती है, उसका पूरा बैलेंस बिगड़ जाता है. वह सीधा डिवाइडर में जाकर टकराती है और फिर तेज रफ्तार के कारण हवा में कई फीट ऊंची उछल जाती है. पीछे आ रही कार का बैलेंस भी बिगड़ जाता है, लेकिन वह अपने बाद को संभाल लेती है. इसके बाद वीडियो रिकॉर्ड नहीं हुआ. एक मिनट के इस वीडियो से पता लगा कि किस तरह अबान की कार पलटी थी.
ये भी पढ़ें: 30 गाड़ियां, तेज रफ्तार और टूटा बैरियर, अतीक अहमद के बेटे के काफिले में ‘टोल कांड’; आखिर कौन था गाड़ियों में सवार?
बता दें कि, माफिया डॉन अतीक अहमद के पांच बेटे हैं. जिसमें से सबसे बड़ा बेटा उमर खालिद लखनऊ की जेल में बंद है. दूसरा बेटा अली अहमद भी झांसी जेल में बंद है. तीसरा बेटे असद की पुलिस एनकाउंटर में मौत हुई. चौथा बेटा अहजम बाहर है और सबसे छोटे बेटे अबान की हाल ही में कार हादसे में जान चली गई.
ये भी पढ़ें: Atiq Ahmed Son Death: जब हुआ एक्सीडेंट तब कौन सी कार चला रहा था अतीक अहमद का बेटा? कीमत और फीचर जान पकड़ लेंगे माथा
AI Ring: बाजारों में एआई से लैस घड़ी और चश्मे तो काफी पहले से मौजूद…
India vs West indies 4th T20I Live Streaming: भारत-वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच कब और कहां…
Suryakumar Yadav Dubai Home:सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वे पहली बार 2014 में IPL खेलने…
Robot Allegedly Touches Teen Girl: जर्मनी के कोलोन शहर में एक रोबोट ने एक 16…
सूरत (गुजरात) [भारत], 14 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूरत में अवैध…
IND VS NZ: रिपोर्ट में कहा गया है कि जब प्रसिद्ध कृष्णा रिहैब के लिए…