NHAI ने गंदे टॉयलेट की शिकायत करने पर ₹1000 FASTag रिचार्ज देने वाली योजना की अवधि बढ़ा दी है। Rajmargyatra ऐप पर फोटो भेजकर यात्री इस इनाम का लाभ उठा सकते हैं लेकिन कौन से टॉयलेट योजना में शामिल हैं और किन शर्तों पर मिलेगा ₹1000? पढिए पूरी खबर यहाँ
NHAI Clean Toilet Challenge: नेशनल हाईवे पर सफर के दौरान अगर आपको किसी NHAI टोल प्लाजा का टॉयलेट गंदा मिलता है, तो अब इसकी शिकायत करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने Clean Toilet Picture Challenge को 30 जून 2027 तक बढ़ा दिया है. इस पहल के तहत सही शिकायत करने वाले यात्री को ₹1,000 का FASTag रिचार्ज इनाम दिया जाता है.
इसके लिए यात्री को Rajmargyatra ऐप के लेटेस्ट वर्जन से गंदे टॉयलेट की साफ, जियो-टैग्ड और टाइम-स्टैम्प वाली तस्वीर अपलोड करनी होगी. फोटो के साथ नाम, लोकेशन, वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN) और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी भी देनी होगी. शिकायत की जांच के बाद दावा सही पाए जाने पर संबंधित VRN से जुड़े FASTag में ₹1,000 का रिचार्ज किया जाएगा.
एक वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर को पूरी योजना अवधि में सिर्फ एक बार ही यह इनाम मिलेगा. इसके अलावा, एक ही टॉयलेट की एक दिन में कई शिकायतें आने पर केवल पहली वैध रिपोर्ट पर विचार किया जाएगा. इनाम नकद नहीं दिया जाएगा और इसे किसी दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर भी नहीं किया जा सकता.
यह योजना केवल उन्हीं टॉयलेट पर लागू है, जिन्हें NHAI के अधिकार क्षेत्र में बनाया, संचालित या मेंटेन किया जाता है. पेट्रोल पंप, ढाबों और NHAI के नियंत्रण से बाहर दूसरी जगहों के टॉयलेट इस योजना में शामिल नहीं हैं. रिपोर्ट की जांच AI-assisted screening और जरूरत पड़ने पर मैनुअल वेरिफिकेशन के जरिए की जाती है.
NHAI के अनुसार, 2026 में अब तक करीब 429 यात्रियों को ₹1,000-₹1,000 का FASTag रिचार्ज दिया जा चुका है. योजना का मकसद यात्रियों को सफाई व्यवस्था की निगरानी में शामिल करना और नेशनल हाईवे पर टॉयलेट सुविधाओं को बेहतर बनाना है.
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…
Ladli Behna Yojana 2026: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त का 1.25 करोड़…
10 फ्रेंचाइज़ी, रोमांचक मुकाबले और सितारों से सजी शाम के साथ 6 अक्टूबर से शुरू…
Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा-नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को नोएडा से आगरा जा रही…
प्रधानमंत्री के छोटे भाई प्रहलाद मोदी ने किया उद्घाटन, लोगों में न्यूट्रिशन और वेलनेस के…
आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा दांव खेलते हुए सौरव गांगुली को नया…