<
Categories: India News

‘मातृका का राजा’ में ‘वृंदावन’ थीम, बिना थर्मोकोल-पीओपी सजे पंडाल ने भक्तों का मन मोहा

सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: पाल क्षेत्र में मातृका फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से पहली बार आयोजित ‘मातृका का राजा’ गणेश महोत्सव पर्यावरण संरक्षण और सेवा गतिविधियों के…

सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: पाल क्षेत्र में मातृका फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से पहली बार आयोजित ‘मातृका का राजा’ गणेश महोत्सव पर्यावरण संरक्षण और सेवा गतिविधियों के संदेश के साथ संपन्न हुआ। सुकृत बंगलोज के सामने नायरा पेट्रोल पंप की गली में स्थित एसएमसी प्लॉट में करीब 3000 वर्गफीट क्षेत्र में ‘वृंदावन’ थीम पर पंडाल तैयार किया गया था। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पूरे आयोजन में थर्मोकोल और पीओपी का इस्तेमाल नहीं किया गया।

  • 10 दिन तक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, रक्तदान शिविर समेत कई सेवा गतिविधियां का हुआ आयोजन, 5000 से अधिक पौधे लगाने का लिया गया संकल्प

पंडाल की सजावट में 500 से अधिक वास्तविक पौधों का इस्तेमाल किया गया। गणेश महोत्सव संपन्न होने के बाद इन पौधों का उपयोग पाल, अडाजण और इच्छापुर क्षेत्र में पौधारोपण के लिए किया जा रहा है। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण के लिए सूरत महानगरपालिका के साथ मिलकर 5000 से अधिक पौधे लगाने का संकल्प भी लिया गया है।

मातृका

10 दिन तक चला सेवायज्ञ

मातृका फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से गणेश महोत्सव के दौरान धार्मिक आयोजन के साथ विभिन्न सेवा गतिविधियां भी आयोजित की गईं। 10 दिनों तक प्रतिदिन नि:शुल्क रक्त जांच की गई। एक दिन रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कैंसर विशेषज्ञ चिकित्सक ने लोगों को कैंसर से संबंधित जानकारी और मार्गदर्शन दिया। रविवार को आंखों और दांतों की नि:शुल्क जांच के लिए शिविर लगाया गया। जिसमें विशेषज्ञ सर्जन ने विभिन्न सर्जरी से संबंधित जांच और मार्गदर्शन किया। ट्रस्ट से जुड़े चिकित्सकों से जरूरतमंद मरीजों को आगे भी रियायती दरों पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए समन्वय किया गया है।

आंगनवाड़ी बच्चों के लिए पोषण किट

मातृका फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से वर्षभर आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए पोषण किट और स्टील के गिलास वितरित किए जाते हैं। इसके अलावा अनाथ बच्चों और बुजुर्गों की सेवा के साथ युवाओं में नशामुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है। ट्रस्ट के अनुसार, ‘मातृका का राजा’ के पहले वर्ष के आयोजन में गणेश भक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी को जोड़ने का प्रयास किया गया।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Indianews Webdesk

Recent Posts

Guwahati firing: गुवाहाटी में होटल के अंदर खूनी वारदात, ताबड़तोड़ फायरिंग 4 लोगों की मौत, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…

Last Updated: October 26, 2026 23:35:44 IST

कोटा में एक दिन में दो छात्रों की मौत से सनसनी, कोई JEE तो कोई NEET की कर रहा था तैयारी

Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…

Last Updated: October 26, 2026 23:06:05 IST

Supaul murder case: इंस्टाग्राम पर प्यार, कोर्ट मैरिज के बाद तलाक पर ठनी, पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया

Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…

Last Updated: October 26, 2026 22:55:07 IST

राजस्थान हाई कोर्ट में प्रेम विवाह केस के बाद हड़कंप, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, बालकनी से लटका युवक

Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को…

Last Updated: October 26, 2026 22:36:34 IST

यूपी पुलिस की जांच पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, निर्दोष ने जेल में बिताए 6 साल; सरकार देगी 6 लाख रुपये

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में यूपी पुलिस को फटकार लगाई है. वजह…

Last Updated: October 26, 2026 22:09:46 IST

SIR पर सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग का जवाब, ज्ञानेश कुमार को लेकर कही ये बात, जानें हलफनामे में क्या-क्या कहा

SIR Voter List Verification: ,SIR यानी वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर…

Last Updated: October 26, 2026 21:57:35 IST