<
Categories: बिज़नेस

बढ़ गई जेप्टो और ब्लिंकिट की डिलीवरी टाइमिंग, अब 10 मिनट में नहीं मिलेगा सामान

Gig Workers Row: कंपनियों ने सरकार को आश्वासन दिया कि वे अपने ब्रांड विज्ञापनों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डिलीवरी-टाइम कमिटमेंट हटा देंगी.

Gig Workers Row: न्यूज़ एजेंसी एनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया के दखल के बाद क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म मंगलवार को 10-मिनट डिलीवरी सर्विस हटाने पर सहमत हो गए. यह तब हुआ जब मंडाविया ने ब्लिंकिट, ज़ेप्टो, स्विगी और ज़ोमैटो के अधिकारियों के साथ चर्चा की और उन्हें डिलीवरी वर्कर्स की सुरक्षा के हित में सख्त डिलीवरी टाइम लिमिट में ढील देने की सलाह दी.

डिलीवरी-टाइम कमिटमेंट हटा देंगी कंपनियां

कंपनियों ने सरकार को आश्वासन दिया कि वे अपने ब्रांड विज्ञापनों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डिलीवरी-टाइम कमिटमेंट हटा देंगी. एनआई के अनुसार, ब्लिंकिट ने पहले ही निर्देश पर कार्रवाई की है और अपनी ब्रांडिंग से 10-मिनट डिलीवरी का वादा हटा दिया है.

क्यों लिया गया ये फैसला?

आने वाले दिनों में अन्य एग्रीगेटर्स के भी ऐसा करने की उम्मीद है. इस कदम का उद्देश्य गिग वर्कर्स के लिए अधिक सुरक्षा और बेहतर काम करने की स्थिति सुनिश्चित करना है. दिल्ली में ज़ेप्टो शोरूम के मालिक ने डिलीवरी कर्मचारी पर स्टोर के अंदर परफ्यूम इस्तेमाल करने पर हमला किया.

देश भर में हड़ताल

यह तब हुआ जब गिग वर्कर्स यूनियनों ने 10 मिनट में डिलीवरी ऑप्शन हटाने और पहले के पेमेंट स्ट्रक्चर को फिर से लागू करने की मांग करते हुए देश भर में हड़ताल शुरू की. यह हड़ताल इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स (IFAT) के बैनर तले की गई थी, जो स्विगी, ज़ोमैटो, ज़ेप्टो और अमेज़न जैसी कंपनियों से जुड़े डिलीवरी वर्कर्स और ड्राइवरों को रिप्रेजेंट करता है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Haryana News: नूंह में आधी रात गोलियों की गूंज! पुलिस एनकाउंटर में दो गो-तस्करों की मौत, पिकअप में मिले 7 गोवंश

Haryana Police Encounter: हरियाणा के नूंह में पुलिस और कथित गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई.…

Last Updated: November 16, 2026 10:29:24 IST

Vande Bharat Break Failure: 463 KM तक बिना ब्रेक दौड़ती रही वंदे भारत, लोको पायलट चिल्लाता रहा…किसी ने नहीं रोकी ट्रेन; फिर कैसे टला हादसा?

Vande Bharat Break Failure: हटिया से झांसी जा रही वंदे भारत ट्रेन 463 किलोमीटर तक…

Last Updated: November 16, 2026 09:42:25 IST

Silver Price Today: चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 16 नवंबर को Silver Rate में बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है भाव?

Silver Price 16 Nov 2026: 16 नवंबर को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहा.…

Last Updated: November 16, 2026 09:25:06 IST

Rajasthan Railway Track Blast: पहले प्यार के जाल में फंसाया, फिर बनाया आतंकी साजिश का मोहरा! पाकिस्तानी हैंडलर का खतरनाक प्लान

Rajasthan Railway Track Blast Update: राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट की जांच में पाकिस्तानी ISI हैंडलर…

Last Updated: November 16, 2026 09:11:20 IST

Watch Video: भारत में सुरक्षित नहीं… EX-मुस्लिम साहिल पर हुआ जानलेवा हमला; इस्लाम पर बयान देना पड़ा भारी?

Youtuber Sahil Controversy: मुंबई में यूट्यूबर साहिल ने खुद पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया…

Last Updated: November 16, 2026 09:02:31 IST

फिर जेनसन हुआंग बनेंगे Nvidia के CEO? एलन मस्क ने लेटर में ऐसा क्या लिखा, कंपनी के उड़े होश

Nvidia CEO: फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, $4 ट्रिलियन की चिप कंपनी Nvidia…

Last Updated: November 16, 2026 08:46:46 IST