<
Categories: मनोरंजन

‘बॉर्डर’ की अनसुनी कहानी: सलमान खान और अक्षय कुमार ने ठुकराया था वो रोल, जिसने रातों-रात चमका दी अक्षय खन्ना की किस्मत

फिल्म 'बॉर्डर' में 'धर्मवीर' के रोल के लिए अक्षय खन्ना पहली पसंद नहीं थे. जेपी दत्ता ने पहले सलमान और अक्षय कुमार जैसे Superstars को अप्रोच किया था, लेकिन Lead role न होने और अन्य कारणों से उन्होंने मना कर दिया. अंत में यह रोल Newcomer अक्षय खन्ना को मिला, जिससे उनका Career चमक गया और फिल्म Blockbuster साबित हुई.

The Untold Story : फिल्म ‘बॉर्डर’ में लेफ्टिनेंट धर्मवीर का किरदार, जो युद्ध के मैदान में शहीद हो जाता है, दर्शकों के दिल के सबसे करीब है. जेपी दत्ता इस रोल के लिए सबसे पहले सलमान खान के पास गए थे. उस समय सलमान खान एक बड़े स्टार बन चुके थे. कहा जाता है कि सलमान ने इस फिल्म को इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि उन्हें लगा कि सनी देओल के लीड रोल (मेजर कुलदीप सिंह) के सामने उनका किरदार छोटा या ‘सेकंड फिडल’ (सहायक) लगेगा.  सलमान उस समय खुद को इस गंभीर फौजी किरदार के लिए फिट नहीं मान रहे थे.

अक्षय कुमार और अजय देवगन ने भी फेरा था मुंह
सलमान के मना करने के बाद जेपी दत्ता ने ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार को अप्रोच किया था. अक्षय कुमार ने भी कुछ कारणों से इस फिल्म का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया. इसके बाद यह ऑफर अजय देवगन के पास गया, लेकिन उन्होंने यह कहकर मना कर दिया कि वह उस समय किसी ‘मल्टीस्टारर’ (कई सितारों वाली) फिल्म में काम नहीं करना चाहते थे. यहां तक कि आमिर खान और सैफ अली खान को भी इस रोल की पेशकश की गई थी. आमिर उस वक्त फिल्म ‘इश्क’ की शूटिंग में व्यस्त थे, जिसके कारण वे समय नहीं दे पाए.

जब अक्षय खन्ना की चमकी किस्मत 
जब बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारों ने इस रोल को रिजेक्ट कर दिया, तब जेपी दत्ता ने एक ‘न्यूकमर’ यानी अक्षय खन्ना पर दांव खेला. अक्षय खन्ना ने अपनी मासूमियत और दमदार अभिनय से धर्मवीर के किरदार में जान फूंक दी. फिल्म रिलीज होते ही ब्लॉकबस्टर साबित हुई और अक्षय खन्ना को इसके लिए ‘बेस्ट मेल डेब्यू’ का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला. आज भी जब लोग ‘बॉर्डर’ देखते है, तो अक्षय खन्ना के बिना इस फिल्म की कल्पना करना नामुमकिन लगता है.

अगर सलमान खान या अक्षय कुमार ने उस वक्त ‘हां’ कह दिया होता, तो शायद आज ‘बॉर्डर’ का इतिहास कुछ और ही होता. लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि जो किस्मत में लिखा होता है, वही होता है और धर्मवीर का वो यादगार बलिदान अक्षय खन्ना के लिए ही बना था.

Mansi Sharma

Recent Posts

KBC 18: बाबू पट्टी को याद कर भावुक हुए बिग बी, ग्रामीणों से हाथ जोड़कर मांगी माफी; फिर कर डाला ये बड़ा वादा

KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…

Last Updated: October 4, 2026 10:21:53 IST

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST