<

Jadeja vs Raina: जब जडेजा-रैना बीच मैदान में भिड़े, मामला तह तक गरमाया, विराट बीच में कूदे, जानिए क्या था पूरा मामला

2013 ट्राइ सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 311 रन बनाए. वेस्टइंडीज की टीम जब चेज कर रही थी तो कैच छूटने पर सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा में बीच मैदान बहस हो गई थी.

क्रिकेट में जीत की चाह और दबाव कई बार खिलाड़ियों के संयम की परीक्षा ले लेता है. साल 2013 में वेस्टइंडीज में खेली गई भारत-वेस्टइंडीज-श्रीलंका ट्राई वनडे सीरीज़ के एक मुकाबले में ऐसा ही एक दृश्य देखने को मिला था, जिसने उस समय फैंस का ध्यान खींचा. उस समय भारतीय टीम के दो दिग्गज रवींद्र जडेजा और सुरेश रैना आपस में भिड़ गए थे तब विराट कोहली ने आकर मामला शांत किया था.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे इस मैच में, जब मेज़बान टीम बल्लेबाजी कर रही थी. तब उसी दौरान फील्डिंग में बड़ी गलती देखने को मिली. दरअसल 32वें ओवर में स्पिनर रवींद जडेजा बॉलिंग करने के लिए आए नरेन ने उनकी एक गेंद पर बड़ा शॉट लगाया जो सीधे सुरेश रैना के पास गई. लेकिन वह गेंद को कैच नहीं कर सके. इस चूक से जडेजा काफी गुस्साते हुए दिखाई दिए. कैमरे में यह साफ दिखा कि जडेजा गुस्से में थे और रैना पर अपनी भड़ास निकाल रहे थे.

विराट कोहली ने कराया मामला शांत

मामला बढ़ता देख भारतीय कप्तान विराट कोहली तुरंत आगे आए. कोहली ने जडेजा से बातचीत की और इशारों में समझाया कि मैच अभी हाथ से नहीं गया है और टीम को एकजुट रहना ज़रूरी है. कप्तान के आने बाद मैदान का माहौल सामान्य हो गया और खेल दोबारा नए तरीके से शुरू हुआ. विराट कोहली का समय पर हस्तक्षेप यह भी बताता है कि एक कप्तान का रोल सिर्फ रणनीति बनाना नहीं, बल्कि खिलाड़ियों को संभालना भी होता है.

भारत ने जीत लिया था मैच

मैच के हालात पर नज़र डालें तो भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए विशाल स्कोर खड़ा किया था. भारत ने निर्धारित ओवरों में 311 रन बनाए, जिसमें विराट कोहली का शतक सबसे बड़ी पारी रही. कोहली ने महज 83 गेंदों में 102 रन की तेज़ पारी खेली, जबकि शिखर धवन ने ओपनिंग करते हुए 69 रनों का अहम योगदान दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की बल्लेबाज़ी पूरी तरह बिखर गई और कोई भी बल्लेबाज़ 50 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका.  नतीजतन, वेस्टइंडीज को इस मुकाबले में 102 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

UP Petrol Diesel Price: लखनऊ से नोएडा तक कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम? यहां देखें पूरी लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 27, 2026 08:50:08 IST

Tamil Nadu Jailbreak: रात के अंधेरे में 17 कैदी फरार! स्टाफ पर हमला कर मचाई अफरा-तफरी; थेनी जेल में हुआ बड़ा कांड

Tamil Nadu Jailbreak: तमिलनाडु की थेनी सब-जेल से 17 कैदी फरार हो गए. कैदियों ने…

Last Updated: October 27, 2026 08:10:00 IST

Petrol Diesel Rate Today: कहीं पेट्रोल महंगा तो कहीं डीजल के दाम में अंतर, देखें पूरी लिस्ट

Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं. दिल्ली, मुंबई,…

Last Updated: October 27, 2026 07:50:13 IST

MLC Election Results 2026: यूपी में BJP-सपा की टक्कर, बिहार में बगावत से किसकी बढ़ेगी मुश्किल; 28 सीटों पर किसकी नजर?

MLC Election Results 2026: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28…

Last Updated: October 27, 2026 07:45:01 IST

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में सर्दी की दस्तक या बारिश का अलर्ट? अगले 3 दिनों में मौसम लेगा बड़ी करवट!

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में 27 अक्टूबर को आसमान साफ रहने और धूप निकलने की…

Last Updated: October 27, 2026 06:38:51 IST