Live TV
Search
Home > बिज़नेस > Nvidia CEO जेनसन हुआंग लगा बड़ा झटका, एक दिन में 6.47 अरब डॉलर गंवाए, टॉप-10 अमीरों से बाहर

Nvidia CEO जेनसन हुआंग लगा बड़ा झटका, एक दिन में 6.47 अरब डॉलर गंवाए, टॉप-10 अमीरों से बाहर

Nvidia CEO जेनसन हुआंग की दौलत एक दिन में 6.47 अरब डॉलर घटकर 148 अरब डॉलर रह गई. वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 12वें स्थान पर फिसले.

Written By:
Published: November 10, 2026 14:48:00 IST
Last Updated: 2026-11-10 14:48:57

Mobile Ads 1x1

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Nvidia के CEO जेनसन हुआंग की संपत्ति में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के 10 नवंबर 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, उनकी कुल नेटवर्थ घटकर 148 अरब डॉलर रह गई है. एक ही दिन में उन्हें करीब 6.47 अरब डॉलर यानी लगभग 4.2 फीसदी की दौलत का नुकसान हुआ है. इस गिरावट के बाद वह दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची से बाहर होकर 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

पिछले एक साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो हुआंग की संपत्ति में करीब 15 अरब डॉलर की कमी आई है. यह उनकी कुल दौलत में लगभग 9.2 फीसदी की गिरावट है. अब वह वॉलमार्ट के मालिक परिवार के सदस्य जिम वॉल्टन और रॉब वॉल्टन से भी पीछे हो गए हैं.

एक साल में 15 अरब डॉलर घट गई दौलत

जेनसन हुआंग की संपत्ति में आई इस गिरावट के पीछे Nvidia के शेयरों में कमजोरी को एक बड़ी वजह माना जा रहा है. कंपनी के शेयरों में गिरावट का सीधा असर हुआंग की निजी संपत्ति पर पड़ता है, क्योंकि उनकी दौलत का बड़ा हिस्सा Nvidia में उनकी हिस्सेदारी से जुड़ा हुआ है.

हाल के दिनों में टेक शेयरों में बिकवाली और कंपनी से जुड़े विवादों ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ाई है. इसका असर कंपनी के शेयरों के साथ-साथ हुआंग की अरबपति रैंकिंग पर भी दिखाई दे रहा है.

निजी रिश्तों को लेकर विवादों में आए Nvidia CEO

जेनसन हुआंग की संपत्ति में गिरावट ऐसे समय आई है, जब वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने Nvidia के कर्मचारियों को भेजे एक संदेश में अपनी पत्नी के प्रति बेवफाई की बात स्वीकार की और परिवार से माफी मांगी थी.

बताया जा रहा है कि उनका नाम एलिस हुआंग नाम की महिला के साथ जोड़ा गया है, जो पहले सिंगापुर की कंपनी Megaspeed में काम कर चुकी हैं. इस मामले में एक और गंभीर पहलू सामने आया है. अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को कथित तौर पर शक है कि एलिस चीन के लिए जानकारी जुटा रही थीं. हालांकि, उनके खिलाफ लगे इन आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है.

Nvidia के बोर्ड ने शुरू की स्वतंत्र जांच

इस पूरे विवाद के बाद Nvidia के बोर्ड ने मामले की स्वतंत्र जांच कराने का फैसला किया है. इसके लिए बोर्ड के सदस्यों की एक स्वतंत्र समिति बनाई गई है. जांच में बाहरी कानूनी विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है.

कंपनी ने साफ किया है कि फिलहाल उसके पास ऐसा कोई कारण नहीं है, जिससे यह माना जाए कि Nvidia की गोपनीय कारोबारी जानकारी या अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी से समझौता हुआ है.हुआंग ने भी जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही है. वह फिलहाल कंपनी के CEO के पद पर बने हुए हैं.

Nvidia के शेयरों से जुड़ी है हुआंग की ज्यादातर दौलत

जेनसन हुआंग की कुल संपत्ति का बड़ा हिस्सा Nvidia के शेयरों में उनकी हिस्सेदारी से आता है. कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 3.5 फीसदी से ज्यादा है. इस वजह से Nvidia के शेयरों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर उनकी नेटवर्थ पर पड़ता है.

Nvidia दुनिया की प्रमुख सेमीकंडक्टर कंपनियों में शामिल है. कंपनी के चिप्स का इस्तेमाल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े सिस्टम और दूसरी आधुनिक तकनीकों को विकसित करने में किया जाता है.

हालांकि, हालिया दिनों में टेक शेयरों पर दबाव और कंपनी से जुड़े विवादों ने Nvidia के शेयरों को प्रभावित किया है. यही वजह है कि जेनसन हुआंग की संपत्ति में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है. अब निवेशकों की नजर कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन और चल रही जांच के नतीजों पर रहेगी.

MORE NEWS