<
Categories: बिज़नेस

PAN Aadhaar Link Status: आधार-PAN लिंक हैं या नहीं? चंद सेकेंड में मिलेगी जानकारी, फटाफट नोट कर लें ये 2 तरीके

PAN Aadhaar Link Status: यूजर का PAN आधार कार्ड से लिंक है या नहीं? यह आप कुछ ही सेकेंड में घर बैठे जान सकते हैं. मोबाइल फोन या लैपटॉप पर कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे.

PAN Aadhaar Link Status: भारत सरकार की ओर से आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करना अनिवार्य किया गया है. अगर आपने ऐसा नहीं किया है तो बुधवार (31 दिसंबर, 2025) को हर हाल में कर लें वरना आपको जुर्माना देना होगा. जो PAN लिंक नहीं होंगे वे 1 जनवरी, 2026 से काम करना बंद कर देंगे. इसके बाद आधार को पैन से लिंक करवाने पर आपको 1000 रुपये देने होंगे. कई लोग कुछ साल पहले ही आधार और पैन लिंक करवा चुके हैं या नहीं करवाया है. इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है. क्या आपका भी पैन और आधार कार्ड से आपस में लिंक है या नहीं? यह कंफ्यूजन आपको भी है तो आप चुटकियों में  यह जानकारी ऑनलाइन हासिल कर सकते हैं. 

कैसे करें पता?

आधार-पैन आपस में लिंक हैं या फिर नहीं? यह स्टेटस जानने के कई तरीके हैं. यहां हम आपको बता रहे हैं आसान स्टेप्स, जिसके जरिये आप कुछ ही देर में पूरी जानकारी एक मिनट से भी कम समय में जान सकते हैं. 

  • सबसे पहले यूजर इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाएं.
  • पोर्टल पर राइट साइड में Quick Links का सेक्शन है.
  • स्क्रॉल डाउन करके नीचे आना होगा. यहां View Link Aadhaar Status पर क्लिक करना है.
  • अगली कड़ी में पैन और आधार नंबर डालें.
  • View Link Aadhaar Status के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • यहां 3 मैसेज Your PAN is already linked, Linking request sent to UIDAI और PAN not linked नजर आएंगे. यहां यूजर को अगर पहला
  • मैसेज दिख रहा है तो इसका मतलब है कि आधार पैन से लिंक है.
  • दूसरा Linking request sent to UIDAI दिख रहा है तो आपकी रिक्वेस्ट
  • UIDAI को पहुंच गई है.
  • तीसरा मैसेज आए तो आपका पैन-आधार से लिंक नहीं है. इसका मतलब आप बुधवार (31 दिसंबर, 2025) को हर हाल में अपने आधार को पैन से लिंक करवा लें.

एसएमएस से भी कर सकते हैं पता

आप घर बैठे एक एसएमएस भेजकर भी आप अपने पैन और आधार कार्ड का लिंक स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसके लिए यूजर को   मैसेजिंग ऐप ओपन करना होगा. अगले स्टेप में UIDPAN (12-अंकों वाला आधार) (10-अंकों वाला PAN) लिखें। इसे 567678 या फिर 56161 पर भेजना होगा. कुछ सेकेंड में आपके पास मैसेज के जरिये जवाब आ जाएगा.

देरी की तो देना होगा 1000 रुपये फाइन

अगर 1 अक्टूबर, 2024 से पहले आधार एनरोलमेंट आईडी का इस्तेमाल करके अपना PAN कार्ड बनवाया है, तो आपको 31 दिसंबर, 2025 तक इसे आधार से लिंक करवाना होगा। जो PAN लिंक नहीं होंगे, वे 1 जनवरी, 2026 से काम करना बंद कर देंगे. इसके बाद  आपको इसके लिए 1000 रुपये देने होंगे.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 14:06:59 IST

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST