<

क्या है मेनिनजाइटिस बीमारी? जिसके चलते कोमा में हैं ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेमियन मार्टिन

Damien Martyn: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी डेमियन मार्टिन गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं. फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है. गंभीर बीमारी के कारण उन्हें इंड्यूस्ड कोमा में रखा गया है.

Damien Martyn Illness: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर डेमियन मार्टिन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह मेनिनजाइटिस बीमारी से जूझ रहे हैं, जो एक जानलेवा बीमारी है. इसकी वजह से मार्टिन को इंड्यूस्ड कोमा (कृत्रिम कोमा) में रखा गया है. डेमियन मार्टिन को 26 दिसंबर को तबीयत बिगड़ने के बाद ब्रिस्बेन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. नाइन न्यूजपेपर्स ने बताया कि डेमियन मार्टिन इंड्यूस्ड कोमा में हैं और मेनिनजाइटिस बीमारी से जूझ रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी और मार्टिन के साथी उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. डेमियन मार्टिन के पूर्व टेस्ट टीम के साथी डैरेन लेहमन ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘डेमियन मार्टिन के लिए बहुत सारा प्यार और प्रार्थनाएं भेज रहा हूं.  मजबूत रहो और लड़ते रहो लीजेंड. परिवार को प्यार.’ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने कहा,  ‘उन्हें सबसे अच्छा इलाज मिल रहा है और (मार्टिन की पार्टनर) अमांडा और उनके परिवार को पता है कि बहुत से लोग अपनी प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं भेज रहे हैं.’

क्या है मेनिनजाइटिस बीमारी?

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को मेनिनजाइटिस बीमारी से ग्रस्त हैं. यह दिमाग और रीढ़ की हड्डी को ढकने वाली झिल्लियों में सूजन पैदा करने वाली बीमारी है. यह आमतौर पर बैक्टीरिया, वायरस, कवक या परजीवी के संक्रमण के कारण होती है. मेनिनजाइटिस बीमारी दिमाग में सूजन का कारण बन सकती है, जो जानलेवा साबित हो सकती है. इस बीमारी के इलाज के लिए मार्टिन को इंड्यूस्ड कोमा में रखा गया है. इसमें डॉक्टर दवाओं के जरिए मरीज को गहरी बेहोशी की स्थिति में पहुंचाते हैं. ऐसा मस्तिष्क को गंभीर चोट, सूजन या अन्य जानलेवा स्थितियों से बचाने और ठीक होने का समय देने के लिए किया जाता है. इससे दिमाग पर कम दबाव पड़ता है.

कैसा रहा है इंटरनेशनल करियर?

डेमियन मार्टिन ने 1992 में ब्रिस्बेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था. उस मैच में मार्टिन ने दोनों पारियों में 36 और 15 रन बनाए थे. मार्टिन को अपनी खूबसूरत और स्टाइलिश बल्लेबाजी के लिए जाना जाता था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 67 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 46.37 की औसत से 4,406 रन बनाए. इसमें 13 शतक शामिल रहे, जबकि टॉप स्कोर 165 का रहा. इसके अलावा मार्टिन ने 208 वनडे मैच भी खेले, जिनमें 5,346 रन बनाए. वनडे में मार्टिन का टॉप स्कोर 144 नाबाद रहा.

इसके अलावा उन्होंने 4 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले, जिनमें 120 रन बनाए. इतना ही नहीं, मार्टिन 2 बार वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा भी रहे. साल 2003 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की जीत में मार्टिन ने अहम भूमिका निभाई थी, जब उन्होंने 88 रनों की नाबाद पारी खेली थी. डेमियन मार्टिन साल 1999 और 2003 वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे हैं.

भारत के खिलाफ खेली यादगार पारियां

साल 2003 के वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत के मुकाबले में मार्टिन ने शानदार 88 रन की पारी खेली थी. मार्टिन ने टूटी हुई अंगुली के साथ यह पारी खेली थी. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के साथ मिलकर फाइनल में 234 रनों की पार्टनरशिप की थी, जिससे मैच पलट गया. इसके अलावा डेमियन मार्टिन ने साल 2004 में भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज में भी कमाल की बल्लेबाजी की थी. उन्होंने मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी जीता था. उस टेस्ट सीरीज में मार्टिन ने भारत के खिलाफ 2 शतक लगाए. उस सीरीज में मार्टिन ने सबसे ज्यादा 444 रन बनाए थे, जिससे ऑस्ट्रेलिया 2-1 से सीरीज जीत ली थी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST