<
Categories: बिज़नेस

पर्सनल लोन चुकाने पर आपकी जेब हो सकती है ढीली, जानें क्यों समय से पहले चुकाने पर लगती है पेनेल्टी

अगर आप पर्सनल लोन का पैसा समय से पहले और एकमुश्त देना चाहते हैं, तो सावधान हो जाएं, इससे आपकी जेब पर असर पड़ सकता है, जानें वजह.

Personal Loan Prepayment Penalty: आज के समय में लोन लेना बेहद आसान हो गया है. चाहे वह कार लोन हो, होम लोन हो या पर्सनल लोन। हालांकि, लोन लेने वालों को इसे समय पर चुकाना भी पड़ता है. इसके लिए हर महीने ईएमआई (EMI) देनी होती है। तय तारीख पर आपके बैंक अकाउंट से ईएमआई की रकम अपने आप कट जाती है.

कई बार लोगों के पास अचानक एक बड़ी राशि आ जाती है, ऐसे में वे लोन को जल्दी खत्म करने के लिए एकमुश्त प्री-पेमेंट करना चाहते हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पर्सनल लोन का प्री-पेमेंट करने पर बैंक उस पर पेनल्टी वसूलते हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि जब आप पूरा पैसा एक साथ चुका देते हैं, तो फिर जुर्माना क्यों लिया जाता है? आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह…

आपकी नजरों में सही, लेकिन बैंक की नजरों में गलत क्यों?

जब आप लोन की प्री-पेमेंट करके उसे तय समय से पहले चुका देते हैं, तो आपको लगता है कि आपने एक बड़ी जिम्मेदारी खत्म कर दी है और यह एक सही फैसला है. लेकिन बैंक की नजर से देखा जाए, तो इससे उन्हें सीधा नुकसान होता है. दरअसल, बैंक लोन का ब्याज पूरे टेन्योर के हिसाब से कैलकुलेट करता है और ईएमआई भी उसी आधार पर तय की जाती है. यदि आप बीच में ही लोन खत्म कर देते हैं, तो बैंक वह ब्याज नहीं कमा पाता, जो उसे पूरे टेन्योर में मिलना था.

लोन लेते समय ध्यान से पढ़ें नियम और शर्तें

जैसा कि आप जानते हैं, बैंक की असली कमाई ब्याज से ही होती है. ऐसे में यह नुकसान उनकी आमदनी पर सीधा असर डालता है. इसी कारण बैंक प्री-पेमेंट की राशि पर एक निश्चित शुल्क (पेनल्टी) वसूलते हैं। इसलिए लोन लेने से पहले उनके नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ना बेहद जरूरी होता है.

हर प्रीपेमेंट पर नहीं लगती पेनेल्टी

हालांकि, हर तरह के लोन पर प्री-पेमेंट चार्ज नहीं लगाया जाता. अगर आपका होम लोन फिक्स्ड रेट पर है, तो उसे समय से पहले चुकाने पर बैंक पेनल्टी ले सकता है. लेकिन फ्लोटिंग रेट वाले होम लोन पर आरबीआई के नियमों के अनुसार कोई भी प्री-पेमेंट चार्ज नहीं लगता.

वहीं, पर्सनल लोन के मामलों में ज्यादातर बैंक प्री-पेमेंट चार्ज लेते हैं, लेकिन यह चार्ज हर बैंक की पॉलिसी के अनुसार अलग-अलग हो सकता है. इसलिए पर्सनल लोन लेने से पहले उसकी सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ना बेहद जरूरी है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST