<
Categories: देश

Indian Railway: 1 जनवरी से इन 25 ट्रेनों का बदलेगा समय, भारतीय रेलवे ने जारी किया टाइम-टेबल

1 जनवरी से भोपाल रेलवे मंडल की 25 ट्रेनों का समय बदला गया है. यात्रियों की सुविधा के लिए समय सारिणी भी जारी कर दी गई है.

Indian Railway: भारतीय रेलवे की तरफ से घोषणा की गई है कि नए साल यानी 1 जनवरी 2026 से कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया जाने वाला है. ये भोपाल रेल मंडल की कुल 25 ट्रेन हैं. इससे कई ट्रेनों के रास्ते और स्पीड में बदलाव देखने को मिल सकता है यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए रेलवे ने पहले से ही समय सारणी जारी कर दी है.

भारतीय रेलवे ने जारी किया टाइमटेबल

  • ट्रेन नंबर-12185, रानी कमलापति–रीवा एक्सप्रेस पहले रात 10:00 बजे प्रस्थान करती थी. अब इसका समय 5 मिनट पहले कर दिया गया है. ये ट्रेन अब रात 9:55 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन नंबर 22145 भोपाल–रीवा एक्सप्रेस पहले रात के 11:05 प्रस्थान करती थी, जो अब 11:00 PM पर करेगी.
  • ट्रेन नंबर 19324 भोपाल–डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस पहले शाम 5:00 बजे प्रस्थान करती थी, जो अब शाम 5:10 बजे प्रस्थान करेगी.
  • ट्रेन नंबर 14814 भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस पहले शाम 4:55 बजे प्रस्थान करती थी, अब इसके समय को 15 मिनट पहले किया गया है, जो अब शाम 4:40 बजे प्रस्थान करेगी.
  • ट्रेन नंबर 19712 भोपाल–जयपुर एक्सप्रेस पहले शाम 4:35 बजे प्रस्थान करती थी, जो अब 4:30 बजे प्रस्थान करेगी.
  • ट्रेन नंबर 22172 रानी कमलापति–पुणे एक्सप्रेस पहले शाम 3:50 बजे प्रस्थान करती थी, जो अब शाम 3:40 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 01665 रानी कमलापति–अगरतल्ला स्पेशल ट्रेन पहले शाम 3:40 बजे प्रस्थान करती थी, जो अब 3:20 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 14814 भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस पहले शाम 4:55 बजे प्रस्थान करती थी, जो अब 4:40 बजे प्रस्थान करेगी.

गंतव्य स्टेशन पहुंचने का भी बदला समय

  • 12185 रानी कमलापति–रीवा पहले सुबह 8:00 बजे गंतव्य स्टेशन पहुंचती थी, जो अब सुबह 7:55 बजे पहुंचेगी.
  • 11272 भोपाल–इटारसी पहले दोपहर 12:30 बजे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती थी, वो अब देपहर 1:15 बजे पहुंचेगी.
  • 11602 कटनी–बीना पहले शां 7:05 बजे पहुंचती थी, वो अब रात 8 बजे गंतव्य तक पहुंचेगी.
  • 18236 बिलासपुर–भोपाल पहले शाम 5:18 बजे गंतव्य तक पहुंचती थी, जो अब शाम 5:00 बजे पहुंचेगी.
  • 51884 ग्वालियर–बीना पहले शाम 4:25 बजे गंतव्य तक पहुंचती थी, जो अब शाम 4.20 बजे पहुंचेगी.
  • 11603 कोटा–बीना पहले शाम 4:55 बजे स्टेशन पहुंचती थी, वो अब शाम 4:50 बजे पहुंचेगी.

इटारसी स्टेशन व मध्यवर्ती स्टेशनों पर समय में बदलाव

  • 18234 बिलासपुर से इंदौर जाने वाली ट्रेन पहले रात 1:25 बजे से 1:40 बजे तक इटारसी स्टेशन पर रुकती थी, जो अब 1:35 AM से 1:40 AM तक रुकेगी.
  • 12577 दरभंगा-मैसूर पहले दोपहर 12:35 से 12:45 तक इटारसी स्टेशन पर रुकती थी, जो अब दोपहर 12:20 से 12:30 बजे तक रुकेगी.
  • 22351 सहरसा-बेंगलुरु ट्रेन पहले दोपहर 12:35 बजे से 12:45 बजे तक रुकती थी, वह अब 12:20 से 12:30 तक इटारसी स्टेशन पर रुकेगी.
  • पटना-बेंगलुरु पहले दोपहर 12:35 बजे से 12:45 बजे तक रुकती थी, जो अब बदलकर 12:20 बजे से 12:30 तक रुकेगी.
  • निजामुद्दीन कन्याकुमारी पहले दोपहर 12.35 से 12:45 बजे तक इटारसी स्टेशन पर रुकती थी, जो अब 12:20 से 12:30 बजे तक रुकेगी.

संत हिरदाराम नगर स्टेशन से जाने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव

  • 17606 भगत की कोठी–कचीगुड़ा पहले शाम 4:30 से 4:35 के बीच जाती थी, वो अब शाम 4:25 बजे से 4:30 बजे के बीच निकलेगी.
  • 18234 बिलासपुर–इंदौर पहले सुबह 4:28 बजे से 4:30 के बीच निकलती थी, जो अब 4:53 बजे से 4:55 के बीच निकलेगी.
  • 19339 दाहोद–भोपाल पहले दोपहर 3:20 से 3:22 बजे जाती थी, जो अब 3:30 बजे से 3:32 बजे तक निकलेगी.

अन्य स्टेशन

  • रानी कमलावति-रीवा 12185 पहले रात 12.30 बजे से 12.35 बजे तक बीना स्टेशन पर रुकती थी, जो अब सुबह 12:25 से 12:30 बजे तक रुकेगी.
  • भोपाल-जोधपुर 14814 पहले रात 11:15 बजे से 11:20 बजे तक रूठियाई स्टेशन पर रुकती थी, जो अब 11:25 से 11:30 बजे तक रुकेगी.
Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST